फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board Exam 2020: Sector Magistrate will be responsible for cheating In exams

उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा 2020: परीक्षा केंद्रों पर नकल हुई तो सेक्टर मजिस्ट्रेट होंगे उत्तरदायी 

Wed, 19 Feb 2020 10:43 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 19 Feb 2020 10:43 AM IST
सार

  • सचिव ने बोर्ड परीक्षा के लिए केंद्रों में आवश्यक व्यवस्था को जारी किए निर्देश 

विज्ञापन
Uttarakhand Board Exam 2020: Sector Magistrate will be responsible for cheating In exams

विस्तार

उत्तराखंड में दो मार्च से शुरू हो रही हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में नकल रोकने के लिए विभाग ने आवश्यक कदम उठाए हैं। केंद्र परिसर में मोबाइल ले जाने पर रोक लगाई है। शासन की ओर से जारी निर्देश में कहा है कि किसी केंद्र में बाहर से नकल कराई जाएगी तो इसके लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट उत्तरदायी होंगे। 

विज्ञापन


शिक्षा सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम की ओर से जारी निर्देश में कहा है कि जिले में परीक्षा केंद्रों को सेक्टर में बांटकर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की जाए। जो प्रत्येक दिन दोनों पाली की परीक्षाओं में केंद्रों का अनिवार्य रूप से निरीक्षण करेंगे। किसी केंद्र में सामूहिक नकल की संभावना या सूचना है तो केंद्र को बदल दिया जाएगा।  

विज्ञापन

ये है पूरा कार्यक्रम

इस साल हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में कुल दो लाख 71 हजार 415 छात्र-छात्राएं बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 1324 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। दो मार्च से इंटरमीडिएट और तीन मार्च से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षाएं शुरू होकर एक साथ 25 मार्च को खत्म होंगी। 

बोर्ड सचिव डॉ. नीता तिवारी ने बताया कि इस बार हाईस्कूल में 150289 परीक्षार्थी शामिल होंगे। इनमें 77263 छात्र और 73026 छात्राएं होंगी। इंटरमीडिएट में कुल 121126 परीक्षार्थी रहेंगे। इनमें 59165 छात्र और 61961 छात्राएं होंगी। गत वर्ष हाईस्कूल-इंटरमीडिएट में कुल 274781 परीक्षार्थी थे। पिछली बार की तुलना में इस बार 3366 परीक्षार्थी कम हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed