एक मार्च से शुरू होंगी उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं, यहां एक क्लिक में पढ़ें परीक्षा का पूरा शेड्यूल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद ने बोर्ड परीक्षा का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परीक्षा एक मार्च से शुरू होकर 26 मार्च को खत्म होगी। इसके लिए प्रदेश भर में 1313 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 231 संवेदनशील और 27 केंद्र अतिसंवेदनशील हैं।
इस बार प्रदेश भर में 2 लाख 74 हजार 817 परीक्षार्थी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देंगे। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की सचिव डा. नीता तिवारी ने परीक्षा समिति की बैठक ली।
इसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि बोर्ड परीक्षा एक मार्च से शुरू कराई जाएगी, जो 26 मार्च तक चलेगी। प्रयोगात्मक परीक्षा एक फरवरी से 24 फरवरी तक होगी। परीक्षा सुबह दस बजे से होगी।
इस बार हाईस्कूल की परीक्षा में 149950 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे, जिनमें 76902 छात्र और 73048 छात्राएं शामिल होंगी। संस्थागत 144853 और व्यक्तिगत 5097 छात्र पंजीकृत हैं।
होली से पहले समाप्त होगी महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा
इंटरमीडिएट में 124867 परीक्षार्थी हैं, जिनमें 61279 छात्र और 63588 छात्राएं शामिल हुईं। संस्थागत 117719 और व्यक्तिगत 7148 छात्र शामिल होंगे। परीक्षा के लिए प्रदेश में 1313 केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 231 संवेदनशील और 27 अतिसंवेदनशील केंद्र हैं। बैठक में परिषद के अपर सचिव एनसी पाठक, संयुक्त सचिव बीएमएस रावत, डा. नंदन सिंह नेगी, बीडी अंडोला, बीसी उप्रेती, एनके जोशी, राजीव रावत आदि रहे।
20 और 21 मार्च को होलिका दहन है। बोर्ड ने इस बार होली के पर्व को ध्यान में रखते हुए सभी महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा पहले ही कराई है। इससे छात्र होली धूमधाम से मना सकेंगे, क्योंकि उनके पास महत्वपूर्ण विषयों की परीक्षा देने का दबाव नहीं होगा। महज 26 दिनों में बोर्ड की परीक्षाएं समाप्त हो जाएंगी। यह परीक्षा कार्यक्रम आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
हाईस्कूल व इंटरमीडिएट का कार्यक्रम
दिनांक समय हाईस्कूल
1 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक -
2 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक हिन्दी
5 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक हिन्दुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन) टंकण (अंग्रेजी या हिन्दी)
6 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक गृह विज्ञान (1. केवल बालिकाओं के लिए और 2. बालको तथा उन
बालिकाओं के लिए जिन्होंने इसे अनिवार्य विषय के रूप में नहीं लिया है)
7 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक गणित
8 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक उर्दू
9 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक पंजाबी
11 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक विज्ञान
12 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक बंगाली
13 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक -
14 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक अंग्रेजी
15 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक रंजन कला
16 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक हिन्दुस्थानी संगीत (गायन), हिन्दुस्तानी संगीत (पर्कसन वादन)
18 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक सामाजिक विज्ञान
19 मार्च सुबह 10 से 12.30 बजे तक सूचना प्रौद्योगिकी
23 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक व्यापारिक तत्व बहीखाता एवं लेखा शास्त्र कृषि
25 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक संस्कृत
26 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक -
दिनांक समय इंटरमीडिएट
1 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक हिन्दी, कृषि हिन्दी (केवल कृषि भाग-2 के लिए)
2 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक उर्दू, पंजाबी
5 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, लेखाशास्त्र,
कृषि शस्य विज्ञान प्रथम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग-1 के लिए)
कृषि शस्य विज्ञान षष्टम प्रथम प्रथम (केवल कृषि भाग-2 के लिए)
6 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक ड्राइंग एंड पेंटिग
7 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक कम्प्यूटर विज्ञान
8 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक भूगोल, भूगर्भ विज्ञान
9 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक जीव विज्ञान
कृषि वनस्पति विज्ञान द्वितीय प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग-1 के लिए)
कृषि अर्थशास्त्र सप्तम प्रथम प्रथम (केवल कृषि भाग-2 के लिए)
11 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक सैन्य विज्ञान
12 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक अर्थशास्त्र
13 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक गणित
कृषि भौतिकी एवं जलवायु विज्ञान तृतीय प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग-1 के लिए)
कृषि जंतु विज्ञान अष्टम प्रथम प्रथम (केवल कृषि भाग-2 के लिए)
14 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक गृह विज्ञान
15 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक -
16 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक -
18 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक हिन्दुस्तानी संगीत (गायन), हिन्दुस्तानी संगीत (मैलोडिक वादन), हिन्दुस्तानी
संगीत (पर्कसन वादन), कृषि अभियंत्रण चतुर्थ प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग-1 के लिए)
कृषि पशुपालन तथा पशु चिकित्सा विज्ञान नवम प्रथम प्रथम (केवल कृषि भाग-2 के लिए)
19 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक अंग्रेजी
23 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक संस्कृत,
कृषि गणित एवं प्रारम्भिक सांख्यिकी पंचम प्रश्न पत्र (केवल कृषि भाग-1 के लिए)
कृषि रसायन विज्ञान दशम प्रथम प्रथम (केवल कृषि भाग-2 के लिए)
25 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक मनोविज्ञान, शिक्षा शास्त्र, तर्कशास्त्र
26 मार्च सुबह 10 से 1 बजे तक समाजशास्त्र