{"_id":"5c08b145bdec2241930215b0","slug":"uttarakhand-board-exam-2019-guest-teacher-not-appointed","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाएं नजदीक, लेकिन गेस्ट टीचरों का पता नहीं ","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड में बोर्ड परीक्षाएं नजदीक, लेकिन गेस्ट टीचरों का पता नहीं
नवीन सक्सेना, अमर उजाला, हल्द्वानी
Updated Thu, 06 Dec 2018 10:50 AM IST
विज्ञापन
teacher
- फोटो : Pexels.com
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षाएं शुरू होने में दो महीने रह गए हैं लेकिन अब तक माध्यमिक विद्यालयों में गेस्ट टीचरों की नियुक्ति की प्रक्रिया तक नहीं हो सकी है। हाल यह है कि कुमाऊं मंडल में प्रवक्ता और एलटी सहायक अध्यापकों के 2339 पद रिक्त हैं, जिन पर कामचलाऊ व्यवस्था चल रही है।
विज्ञापन
शिक्षामंत्री अरविंद पांडेय रिक्त पदों पर शिक्षकों की तैनाती जल्द होने के भले ही कितने दावे करें लेकिन विद्यालयों की स्थिति बदहाल है। गेस्ट टीचरों की नियुक्ति करने के संबंध में शिक्षा सचिव भूपिंदर कौर औलख की ओर से शासनादेश 22 नवंबर को जारी हुआ था पर अभी तक साफ्टवेयर तक ही तैयार नहीं हो सका है। निदेशालय स्तर पर साफ्टवेयर की टेस्टिंग ही चल रही है। शिक्षा विभाग के मुताबिक जिलों में नियुक्ति की प्रक्रिया को साफ्टवेयर तैयार होने के बाद ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी और आनलाइन के लिए दस दिन का समय दिया जाएगा।
विज्ञापन
जिले की रिक्तियों के आधार पर मेरिट व विकल्प के आधार पर सूचियां और आवेदन का विषयवार विवरण संबधित जिलों को भेजने के लिए माध्यमिक शिक्षा निदेशक की अध्यक्षता में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट गठित की जाएगी। इसी तरह जिलों में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी गठित होगी, इसमें मुख्य शिक्षा अधिकारी सदस्य सचिव, डायट प्राचार्य व जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सदस्य होंगे लेकिन अभी तक ये कमेटियां ही नहीं बनी हैं।
विज्ञापन
जिलेवार प्रवक्ता और एलटी सहायक अध्यापकों के रिक्त पदों की सूचना शिक्षा निदेशालय को प्रेषित की जा चुकी हैं। निदेशालय से निर्देश प्राप्त होते ही गेस्ट टीचरों की नियुक्ति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाएगी।
- केके गुप्ता, अपर शिक्षा निदेशक, कुमाऊं मंडल
शिक्षकों के रिक्त पद
जनपद प्रवक्ता एलटी सहायक अध्यापक
अल्मोड़ा 576 81
बागेश्वर 287 45
नैनीताल 231 42
पिथौरागढ़ 589 91
ऊधमसिंह नगर 70 51
चंपावत 240 36