फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Board: 10th-12th exam form submission date extended

उत्तराखंड बोर्ड: 10वीं-12वीं के परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि बढ़ी, इस तारीख तक करें जमा

Mon, 09 Aug 2021 08:31 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Aug 2021 08:31 PM IST
सार

शिक्षा सचिव राधिका झा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश में कोविड की वजह से वर्ष 2021 का हाईस्कूल और इंटर बोर्ड का रिजल्ट दो महीने देरी से घोषित हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand Board: 10th-12th exam form submission date extended
उत्तराखंड स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

विस्तार

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं के फार्म जमा करने की तिथि बढ़ा दी गई है। शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि तय शुल्क के साथ हाईस्कूल के संस्थागत और व्यक्तिगत छात्रों के फार्म जमा करने की तिथि 15 सितंबर कर दी गई है। जबकि सीईओ कार्यालय में इसे 30 सितंबर तक जमा कराना होगा।

विज्ञापन


शिक्षा सचिव राधिका झा की ओर से जारी आदेश के मुताबिक प्रदेश में कोविड की वजह से वर्ष 2021 का हाईस्कूल और इंटर बोर्ड का रिजल्ट दो महीने देरी से घोषित हुआ है। जिसे देखते हुए वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए तय शुल्क के साथ आवेदन जमा करने की तिथि 15 सितंबर तक बढ़ाई गई है। इसके लिए विलंब शुल्क के साथ 25 सितंबर तक खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में फार्म जमा किए जा सकते हैं। जबकि खंड शिक्षा अधिकारी से मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 27 सितंबर तक फार्म जमा कराए जा सकते हैं।
विज्ञापन


मुख्य शिक्षा अधिकारी इसे बोर्ड कार्यालय में 30 सितंबर तक जमा कराएंगे। शिक्षा सचिव की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह व्यवस्था केवल बोर्ड परीक्षा 2022 के लिए लागू की गई है। बोर्ड परीक्षा से संबंधित अन्य निर्देश एवं व्यवस्थाएं पूर्व की तरह रहेंगी। शिक्षा सचिव ने कहा कि आदेश का कडाई से पालन कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राएं सम्मानित
उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ग्राम खदरी खड़कमाफ के छात्र-छात्राओं को पूर्व प्रधान सुनीता रावत की ओर से सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाले छात्रों में  सुहानी रयाल 93.4%, अंजलि चौहान 93%, आकांक्षा भट्ट 92 प्रतिशत, लकी नौटियाल 91%, अंशिका कंडवाल 97%, प्रियांशी रावत 94.4 प्रतिशत, गुंजन कंडवाल 92%, आदि मेधावी छात्र-छात्राएं शामिल थे। इस अवसर पर महावीर प्रसाद उपाध्याय, गजेंद्र प्रसाद रयाल, विजयपाल सिंह रावत, डॉ.कृपाल सिंह रावत, दीपक नेगी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed