फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand assembly session Landslide On Many Places in Gairsain secretaries

Uttarakhand: विस सत्र से पहले आई आपदा, गैरसैंण मार्ग पर कई जगह भूस्खलन, रुद्रप्रयाग में मलबे में फंसे चार लोग

Fri, 23 Aug 2024 06:49 AM IST
अलका त्यागी विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला, भराड़ीसैंण
विजेंद्र श्रीवास्तव, अमर उजाला, भराड़ीसैंण Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 23 Aug 2024 06:49 AM IST
सार

रुद्रप्रयाग में रात 1:20 बजे फांटा हेलीपैड के पास खाट गदेरा के पास मलबे में चार लोग फंस गए। : रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। निकासी जारी है। 

विज्ञापन
Uttarakhand assembly session Landslide On Many Places in Gairsain secretaries
सचिवों के वाहन फंसे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भराड़ीसैंण में विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मानसून के तल्ख तेवरों ने परीक्षा ली। बारिश के चलते नदी-नाले उफना गए। इस कारण सत्र में शामिल होने जा रहे सचिवों के वाहन भी घंटों फंसे रहे। कई जगह भूस्खलन होने से मार्ग बाधित हुआ। इसमें सरकारी और निजी वाहनों को मार्ग खुलने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

विज्ञापन


सत्र की तैयारी के मद्देनजर मार्ग पर तैनात जेसीबी से मार्ग खोले गए। मंगलवार को मौसम ठीक था। ऐसे में सत्र के लिए पहुंचने वालों को रास्ता तय करने में दिक्कत नहीं हुई, लेकिन शाम को मौसम ने करवट बदली। इसके बाद बारिश शुरू हुई तो थमती नजर नहीं आई। घंटों तक बारिश होती रही। इसके चलते कई जगहों पर नाले उफना गए।
विज्ञापन


उत्तराखंड विधानसभा सत्र: हरीश रावत ने गैरसैंण में किया उपवास, बाइक पर बैठकर निकाला जुलूस
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्ग पर जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं हुईं। कालेश्वर से कर्णप्रयाग के रास्ते में भूस्खलन हुआ। इसकी चपेट में वाहन भी आ गए। बाद में इस मार्ग को खोला गया और धीमे-धीमे वाहनों को निकाला गया। मार्ग कीचड़ से भरा हुआ है। यहां से करीब दो किमी की दूरी पर स्थित जखेड़ में गदेरा उफना गया। यह तेज गति से बह रहा है।

सुबह के समय जब सत्र में शामिल होने वाले वाहन वहां से गुजरे तो उन्हें काफी समय तक रुकना पड़ा। इसके चलते दोनों तरफ मार्ग पर वाहनों की कतार लग गई। पानी के तेज बहाव में पत्थर बहकर जा रहे थे। सुबह करीब 8.30 बजे जेसीबी पहुंची। इसके बाद सचिव समेत अन्य अधिकारियों के वाहन गदेरे को पार किया।

इसके बाद दूसरे वाहन स्वामियों ने गदेरे को जैसे-तैसे पार किया। पर वाहन स्वामियों की मुश्किल कम नहीं हुई। पाडली के पास भूस्खलन हुआ था, इसके कारण मार्ग बंद हो गया। यहां भी वाहन काफी समय से फंसे हुए थे। यहां पर पहुंची जेसीबी ने मलबा हटाया, इसके बाद आवागमन शुरू हो सका।

पाडली के आगे सिमली बाजार तक भी जगह-जगह पानी का तेज बहाव सड़क पर हो रहा था, कुछ जगहों पर भूक्षरण के बाद मलबा सड़क पर आया हुआ था। पूरे रास्ते में सरकारी अमलों की मुस्तैदी से मार्ग खोलने की कोशिश में टीम जुटी थी। सिमली के आगे हालात बेहतर थे।

रुद्रप्रयाग : देर रात मलबे में फंसे लोग
रुद्रप्रयाग में रात 1:20 बजे फांटा हेलीपैड के पास खाट गदेरा के पास मलबे में चार लोग फंस गए। : रुद्रप्रयाग आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य के लिए रेस्क्यू टीम को मौके पर भेजा गया। निकासी जारी है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed