फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Accident Car falls into a ditch on Nainital Highway in Chamoli Karanprayag two women died

Chamoli Accident: नैनीताल हाईवे पर खाई में गिरी कार, दो महिलाओं की मौत, तीन गंभीर घायल

Sun, 07 Jul 2024 08:57 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग /आदिबदरी
संवाद न्यूज एजेंसी, कर्णप्रयाग /आदिबदरी Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 07 Jul 2024 08:57 AM IST
सार

Uttarakhand Accident News: कार कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी। चांदपुरगढ़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी।

विज्ञापन
Uttarakhand Accident Car falls into a ditch on Nainital Highway in Chamoli Karanprayag two women died
कार खाई में गिरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नैनीताल हाईवे पर शनिवार रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। इस दौरान हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जबकि एक महिला ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ा। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एक कार कर्णप्रयाग से आदिबदरी की ओर जा रही थी। चांदपुरगढ़ी के पास कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। सूचना पर पुलिस टीम के साथ ही एसडीआरएफभी माैके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकाला। बारिश और रात होने के चलते रेस्क्यू में थोड़ी दिक्कतें भी आईं।
विज्ञापन


Chardham Yatra: भारी बारिश से चारधाम यात्रा पर ब्रेक, गढ़वाल कमिश्नर ने श्रद्धालुओं से कहा- जहां हैं वहीं रहें

विज्ञापन
विज्ञापन

सिमली चौकी पुलिस के हेड कांस्टेबल देवेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में बिंसरी देवी (85) निवासी कांसुवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। विक्रम कुंवर (52), रोहित (18), मोहन प्रसाद (57), उषा देवी (52) निवासी सभी कांसुवा घायल हो गए थे। सीएचसी कर्णप्रयाग के फार्मासिस्ट संजय कुमार ने बताया कि घायल ऊषा देवी ने देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। अन्य तीन घायलों का इलाज चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed