उत्तराखंड: रिजल्ट घोषित न होने से पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला नहीं ले पाए आठ हजार छात्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के कई विवि में ग्रेजुएशन का रिजल्ट घोषित न होने के कारण प्रदेश में आठ हजार से ज्यादा छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिलों से वंचित रह गए हैं। मौजूदा हालात में इन छात्रों का साल बर्बाद होने की स्थिति बनी हुई है। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पीजी दाखिलों की अंतिम तिथि खत्म हो चुकी है।
प्रदेश में दो साल पहले प्राइवेट परीक्षाएं खत्म होने और रेगुलर कॉलेजों में पीजी की कम सीटों के चलते पीजी दाखिलों का भार मुक्त विवि पर बढ़ गया था। गत वर्ष कुछ पाठ्यक्रमों की मान्यता न मिलने की वजह से छात्रों का साल बर्बाद हुआ था।
इस साल श्रीदेव सुमन विवि, कुमाऊं विवि, गढ़वाल विवि में ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष का परिणाम न आने की वजह से पीजी दाखिलों का मौका हाथ से निकल गया है। अभी तक ग्रेजुएशन अंतिम वर्ष के आठ हजार से ज्यादा छात्रों का परिणाम नहीं आया है। रेगुलर कॉलेजों में पीजी की दाखिला प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। मुक्त विवि में दाखिले बंद होने के बाद छात्र परेशान भटक रहे हैं।
मुक्त विवि में इन पीजी कोर्स में होते हैं एडमिशन
एमए इकोनोमिक्स, एमए एजुकेशन, एमए इंगलिश, एमए ज्योग्राफी, एमए हिंदी, एमए जियो इंफोर्मेटिक्स, एमए हिस्ट्री, एमए होम साइंस, एमए मास कम्यूनिकेशन, एमए ज्योतिष, एमए मैथ्स, एमए पब्लिक एडमिन, एमए पॉलिटिकल साइंस, एमए साइकोलॉजी, एमए संस्कृत, एमए सोशियोलॉजी, एमए योगा, एमबीए, एमसीए, एमकॉम, एमएससी बॉटनी, एमएससी केमिस्ट्री, एमएससी साइबर सिक्योरिटी, एमएससी एनवायरमेंटल साइंस, एमएससी ज्योग्राफी, एमएससी जियो इंफोर्मेटिक्स, एमएससी इंफोर्मेशन टेकभनोलॉजी, एमएससी मैथ्स, एमएससी फिजिक्स, एमएससी जूलॉजी, एमएसडब्ल्यू और एमटीटीएम।
मेरे संज्ञान में है कि कई विवि के रिजल्ट न आने की वजह से करीब आठ हजार छात्र पोस्ट ग्रेजुएशन में दाखिला नहीं ले पाए हैं। विवि स्तर से यूजीसी को एडमिशन की डेट बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा जा रहा है। डेट बढ़ाने का फैसला यूजीसी ही करेगी।
-प्रो. पीडी पंत, परीक्षा नियंत्रक, मुक्त विवि