फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UTET Application Mistake Correction last chance

यूटीईटी के हजारों आवेदनों में मिली गलतियां,इस दिन तक सुधार न किया तो रिजेक्ट हो जाएगा फॉर्म

Sat, 03 Nov 2018 08:45 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल)
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रामनगर (नैनीताल) Updated Sat, 03 Nov 2018 08:45 AM IST
विज्ञापन
UTET Application Mistake Correction last chance

उत्तराखंड अध्यापक पात्रता परीक्षा (यूटीईटी) के लिए आवेदन करने वाले आठ हजार अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों में गलतियां हैं। इन गलतियों को सुधारने के लिए उनके पास एक और मौका है। वह 14 नवंबर तक ऑनलाइन या फिर बोर्ड ऑफिस पहुंचकर प्रत्यावेदन कर सकते हैं।  

विज्ञापन


 उत्तराखंड बोर्ड के उपसचिव सीपी रतूड़ी ने बताया कि कुल 1.13 लाख आवेदनों में से 8188 अभ्यर्थियों के आवेदन में गलतियां मिली हैं। ऐसे अभ्यर्थियों को गलती सुधारने के लिए बोर्ड की ओर से एक और मौका दिया जा रहा है।
विज्ञापन


इनके आवेदन उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए गए हैं। इसमें यह भी बताया गया कि उनके आवेदन में क्या गलतियां हैं। अभ्यर्थियों की तीन सूचियां बनाई गई हैं, जिनमें यूटीईटी प्रथम के 5439, द्वितीय के 3120 अभ्यर्थी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


629 अभ्यर्थियों ने यूटीईटी प्रथम या द्वितीय का विकल्प नहीं भरा है। संबंधित अभ्यर्थी 14 नवंबर तक प्रत्यावेदन कर सकते हैं। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त होने वाले प्रत्यावेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। उनका आवेदन पत्र निरस्त कर दिया जाएगा।

प्रदेश के 29 शहरों में दो पालियों में होगी यह परीक्षा

उत्तराखंड यूटीईटी में इस बार अभ्यर्थियों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस बार कुल 1.13 लाख अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यूटीईटी प्रथम में इस बार बीएड अभ्यर्थी भी अर्ह होने के कारण दस गुना अधिक आवेदन आए हैं। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद के माध्यम से यह परीक्षा 14 दिसंबर को प्रदेश के 29 शहरों में दो पालियों में कराई जाएगी।      

उत्तराखंड बोर्ड के अपर सचिव एनसी पाठक ने बताया कि यूटीईटी प्रथम में इस बार बीएड डिग्री धारक भी आवेदन कर सकते थे। इसी वजह से यूटीईटी प्रथम में इस बार 55311 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जबकि पिछली बार तक सिर्फ डीएलएड की बाध्यता के कारण इसके मात्र 5263 आवेदक थे।

इसी प्रकार बीएड की पूर्ववत योग्यता के कारण यूटीईटी द्वितीय में पिछली बार के 54126 आवेदकों के सापेक्ष इस बार 58500 आवेदन आए हैं। पिछली बार दोनों के 59389 आवेदकोंके सापेक्ष इस बार दोनों यूटीईटी के लिए कुल 113811 आवेदन बोर्ड को मिले हैं।

14 दिसंबर को पहली पारी में यूटीईटी प्रथम, दूसरी पाली में यूटीईटी द्वितीय होगी। इसके लिए पौड़ी, पिथौरागढ़, नैनीताल में तीन-तीन केंद्र बने हैं जबकि अन्य शहरों में दो-दो स्थानों पर परीक्षा होगी।

अपर सचिव ने बताया कि जिन अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों में त्रुटियां हैं, उनकी सूची वेबसाइट पर अपलोड की जा रही है। अभ्यर्थी इन त्रुटियों को दस दिन में सुधार कर प्रत्यावेदन कर सकते हैं। त्रुटियां न सुधारने पर आवेदन निरस्त किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed