फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UPSC Civil Services Exam 2018 result uttarakhand toppers list 

सिविल सेवा रिजल्ट: उत्तराखंड के वर्णित को 13वीं रैंक, सौम्या ने हासिल किया ऑल इंडिया 30 वां स्थान

Fri, 05 Apr 2019 11:16 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 05 Apr 2019 11:16 PM IST
विज्ञापन
UPSC Civil Services Exam 2018 result uttarakhand toppers list 
सौम्या गुरुरानी/वर्णित नेगी - फोटो : अमर उजाला

संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा में यमकेश्वर के वर्णित नेगी ने देशभर में 13वीं रैंक हासिल की है। वहीं, अल्मोड़ा की सौम्या गुरुरानी ने परीक्षा में ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल की है। उत्तराखंड के होनहारों के प्रदर्शन का सिलसिला अभी भी जारी है। 

विज्ञापन


बता दें कि वर्णित नेगी के चाचा एनएस नेगी वर्तमान में ऊर्जा निगम हरिद्वार में सहायक अभियंता मीटर के पद पर तैनात है। उन्होंने अमर उजाला से बातचीत में बताया उनके भतीजे वर्णित नेगी ने पढ़ाई में पहले से ही होनहार रहा है।
विज्ञापन


वर्णित के पिता देवेन्द्र सिंह नेगी इंटर कॉलेज परसदा विलासपुर, छत्तीसगढ़ में प्रधानाचार्य के पद पर है, जबकि माता सीमा नेगी राजकीय महाविद्यालय विलासपुर में प्रवक्ता है। वर्णित के बड़ा भाई डा. अंकित नेगी बीएसएफ में असिस्टेंट कमांडेंट हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वर्णित ने विलासपुर डीएवी से हाईस्कूल पास किया। कोटा से इंटर और कोचिंग की पढ़ाई की। वर्णित ने एनआइटी सूरतकल मैसूर कर्नाटक से सिविल में बीटेक किया। वर्णित ने सिविल परीक्षा के पहले प्रयास में 504वीं रैंक हासिल की थी।

उनकी नियुक्ति रेलवे में सहायक आयुक्त सुरक्षा के पद पर हुई। मगर, वर्णित इतने पर खुश नहीं हुए। उन्होंने पुनः तैयारी की और दूसरे प्रयास में पूरे देश में आईएएस की परीक्षा में 13वां स्थान हासिल किया।

वहीं, सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 30वीं रैंक हासिल करने वाली सौम्या गुरुरानी की सफलता की यह पहली कहानी नहीं है। सौम्या ने गत वर्ष पहले सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 148वीं रैंक हासिल की। इसके बाद उत्तराखंड पीसीएस-2012 परीक्षा में प्रदेश में टॉप किया।

उधर, हल्द्वानी के नमित पाठक ने परीक्षा में ऑल इंडिया 218वीं रैंक हासिल की है। देहरादून के ही अभिनव शाह ने परीक्षा में 222वीं रैंक जबकि नैनीताल की शैलजा पांडे ने 266वीं रैंक हासिल की। हरिद्वार के उत्कर्ष ने भी सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 304वीं रैंक हासिल की है। खबर लिखे जाने तक प्रदेश के कई और होनहारों ने परीक्षा में सफलता हासिल की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed