{"_id":"5ce96885bdec2207587618fd","slug":"upsc-and-judicial-service-civil-judge-examination-2018-held-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एवं न्यायिक सेवा सिविल जज की परीक्षा आज, 18 केंद्रों पर होगा आयोजन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग एवं न्यायिक सेवा सिविल जज की परीक्षा आज, 18 केंद्रों पर होगा आयोजन
Sun, 26 May 2019 10:13 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Sun, 26 May 2019 10:13 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून जिले के 18 केंद्रों पर आज रविवार को उत्तराखंड लोक सेवा आयोग, उत्तराखंड न्यायिक सेवा सिविल जज (जू. डि.) प्रारंभिक परीक्षा-2018 होगी। परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक चलेगी। इस दौरान आसपास लाउडस्पीकर भी प्रतिबंधित रहेंगे। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर दायरे में दंड प्रक्रिया संहिता की धारा-144 लागू रहेगी।
विज्ञापन
परीक्षा राजकीय इंटर कॉलेज किशनपुर, डीएवी (पीजी) कॉलेज करनपुर, डीएवी इंटर कॉलेज करनपुर, गांधी इंटर कॉलेज गांधी रोड, सीएनआई ब्वॉयज इंटर कॉलेज पलटन बाजार, गुरु रामराय पब्लिक स्कूल बिंदाल ब्लॉक-ए एवं बी, राजकीय इंटर कॉलेज पटेलनगर, गुरु रामराय पब्लिक स्कूल (प्राइमरी ब्रांच) तालाब झंडा बाजार, श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल (सीनियर ब्रांच) तालाब झंडा बाजार में आयोजित होगी।
विज्ञापन
वहीं, रामप्यारी आर्य कन्या इंटर कॉलेज खुड़बुड़ा, एसआरडी बहुगुणा इंटर कॉलेज सेवलाकलां, अपोलो इंटर नेशनल स्कूल सहस्त्रधारा रोड, महादेवी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी न्यू रोड, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज अजबपुर कला, श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल राजा रोड, फूलचंद नारी शिल्प मंदिर गर्ल्स इंटर कॉलेज निकट नटराज सिनेमा चकराता रोड, न्यूज ग्रीन लाइट हाईस्कूल सहस्त्रधारा रोड में भी परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन