फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UOU Exam 2020: Exams Will start from 6th july, paper pattern changed

उत्तराखंड मुक्त विवि: छह जुलाई से शुरू होंगी परीक्षाएं, दो घंटे का होगा पेपर, पैटर्न भी बदला

Sun, 24 May 2020 10:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 24 May 2020 10:00 AM IST
सार

  • मुक्त विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने दी जानकारी
  • सरकार के निर्देशों के तहत छह जुलाई की तिथि तय की

विज्ञापन
UOU Exam 2020: Exams Will start from 6th july, paper pattern changed
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षाएं छह जुलाई से 31 जुलाई के बीच आयोजित की जाएंगी। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोविड-19 महामारी के बीच सोशल डिस्टेंसिंग के साथ केवल दो-दो घंटे का पेपर कराया जाएगा।

विज्ञापन


शासन से निर्देश जारी होने के बाद उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ने छह जुलाई से 31 जुलाई के बीच परीक्षाएं कराने का निर्णय लिया है। विवि के परीक्षा नियंत्रक प्रो. पीडी पंत ने बताया कि परीक्षाएं सुबह और शाम दो पालियों में आयोजित होंगी। उन्होंने बताया कि यूजीसी से मिली गाइडलाइन के अनुसार प्रश्नपत्र केवल दो घंटे का होगा, जिससे कि लंबे समय तक छात्र परीक्षा केन्द्र में न रहें।

विज्ञापन

छात्र को खुद को करना होगा सैनिटाइज

साथ ही उन्होंने कहा कि दो घंटे के प्रश्न पत्र में कुछ बदलाव भी किए गए हैं, जिसके अनुसार छात्र खण्ड-ए में तीन प्रश्नों के स्थान पर केवल दो प्रश्न करेगा, प्रत्येक प्रश्न के लिए आधे-आधे घंटे का समय निर्धारित होगा। और खण्ड-बी में पांच प्रश्नों के स्थान पर चार प्रश्न करने होंगे, जिनके लिए 15-15 मिनट का समय निर्धारित होगा।

परीक्षा केन्द्र में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ परीक्षा कराई जाएगी, परीक्षार्थी को अपने आप को सैनिटाइज करना होगा। असाइनमेंट छात्र अध्ययन केन्द्रों में जाकर 15 जून तक या फिर अध्ययन केन्द्रों के ई-मेल आईडी पर जमा कर सकते हैं। अगले सत्र से छात्रों की असाइनमेंट के स्थान पर 20 अंकों की बहुविकल्पीय परीक्षा कराई जाएगी, जिसे विद्यार्थी घर बैठे कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed