फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UOU Exam 2020: Assignment online Paper will be only two hours Now

यूओयू से परीक्षा देने वालों के लिए अच्छी खबर, अब तीन नहीं केवल इतने घंटे का होगा ऑनलाइन पेपर

Thu, 21 May 2020 02:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 May 2020 02:00 AM IST
सार

  • एसाइनमेंट की होगी ऑनलाइन परीक्षा, विवि की परीक्षा समिति की बैठक में लिया फैसले
  • नई व्यवस्था से समय भी बचेगा, पारदर्शिता भी आएगी

विज्ञापन
UOU Exam 2020: Assignment online Paper will be only two hours Now
- फोटो : सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय (यूओयू) में लॉकडाउन के बीच एसाइनमेंट की परीक्षा ऑनलाइन होगी। यह मुख्य परीक्षाओं को ऑनलाइन कराने से पहले का ट्रायल है, ताकि इसमें सामने आने वाली परेशानियों को दूर कर बेहतर तरीके से ऑनलाइन मुख्य परीक्षाएं कराई जा सकें। बुधवार को मुक्त विवि के कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक में तीन महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

विज्ञापन


परीक्षा समिति में निर्णय लिया है कि अब परीक्षा का समय तीन घंटे की बजाए दो घंटे होगा। परीक्षा में केवल दो तरह के प्रश्न पूछे जाएंगे। एक दीर्घ उत्तरीय और एक लघु उत्तरीय। बहुविकल्पयीय और अति लघु उत्तरीय प्रश्नों को हटा दिया गया है। दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में पांच में से दो करने होंगे और लघु उत्तरीय में आठ प्रश्नों में से चार करने होंगे। यह प्रक्रिया इसी आने वाली परीक्षा से शुरू कर दी जाएगी।

विज्ञापन

एसाइनमेंट के अंक उत्तर देते ही अपडेट होंगे

अगले सत्र 2020-21 से एसाइनमेंट की परीक्षा ऑनलाइन करवाई जाएगी। यह ऑनलाइन परीक्षा के रूप में एक प्रयोग होगा। कुलपति ने कहा कि प्रत्येक छात्र को एक लॉगिन पासवर्ड दिया जाएगा। प्रत्येक विषय के लिए विवि के विषय शिक्षकों को समन्वयक नियुक्त किया जाएगा। छात्रों को  विषयवार दिन एवं समय आंवटित किया जाएगा।

उन्हें विवि की ओर से लॉगिन व पासवर्ड दिया जाएगा। छात्र अपने आवंटित तिथि एवं समय पर अपनी लॉगिन में जाकर अपने प्रश्नपत्रों के प्रश्नों के उत्तर ऑनलाइन देकर उन्हें सबमिट कर देगा। एसाइनमेंट में ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न के चार विकल्प होंगे। किसी एक सही विकल्प का चयन कर ऑनलाइन जमा करना होगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रक्रिया के शुरू होने पर छात्रों को एसाइनमेंट के लिए और जमा करने के लिए अध्ययन केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। साथ ही एसाइनमेंट के अंक प्रश्नों के उत्तर देते ही ऑनलाइन अपडेट हो जाएंगे। इसमें समय भी बचेगा और शत प्रतिशत पारदर्शिता भी आएगी।

डिग्री अंतिम वर्ष की परीक्षाएं होंगी

परीक्षा समिति द्वारा यह तय गया कि यदि लॉकडॉउन खुल गया और सारी व्यवस्थाएं सही रहीं तो परीक्षाएं समय पर पूरी करा दी जाएंगी। अन्यथा सभी डिग्री प्रोग्रामों के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं ही इस समय कराई जाएंगी। बाकी प्रथम द्वितीय वर्ष की परीक्षाएं शीतकालीन परीक्षाओं के साथ संपन्न करवाई जाएंगी।

बैठक में ये रहे मौजूद
परीक्षा नियंत्रक प्रो. पी.डी. पंत, कुलसचिव भरत सिंह, वरिष्ठ प्रोफेसर प्रो. एचपी शुक्ल, प्रो. आरसी मिश्र, प्रो. गिरिजा पांडेय, प्रो. दुर्गेश पंत, डॉ. सूर्यभान सिंह, डॉ. गगन सिंह, उपकुलसचिव विमल मिश्र आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed