फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UOU Done Big change in Questions papers about Multiple Choice Question

यूओयू से पढ़ाई करने वालों के लिए जरूरी खबर, परीक्षा में अब आएंगे केवल इस तरह के प्रश्न

Wed, 31 Jul 2019 08:40 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हल्द्वानी Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 31 Jul 2019 08:40 AM IST
विज्ञापन
UOU Done Big change in Questions papers about  Multiple Choice Question
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रश्नपत्रों में बड़ा बदलाव किया है। प्रश्नपत्रों में अब केवल दीर्घ और लघु उत्तरीय प्रश्न ही होंगे। विद्या परिषद ने बहु विकल्पीय प्रश्नों को हटाने की मंजूरी दे दी है। विश्वविद्यालय में परंपरागत पद्धति के पाठ्यक्रमों को संचालित करने, कुछ नए डिप्लोमा व प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों को शुरू करने की स्वीकृति भी दी गई है। 

विज्ञापन


विश्वविद्यालय के सभागार में सोमवार को विद्या परिषद की 15वीं बैठक हुई। 30 मई 2019 को हुई प्रवेश समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों पर भी परिषद ने अपनी मुहर लगा दी। बताया गया कि बीए एकल विषय पुन: शुरू करने के लिए यूजीसी को प्रस्ताव भेजा जाएगा। नार्थ एक्रिडएशन कमीशन यूएसए द्वारा दिए जाने वाले हाईस्कूल डिप्लोमा को विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों के लिए मान्यता दी गई है।
विज्ञापन


अध्यक्ष की ओर से रखे गए अतिरिक्त प्रस्तावों में वाह्य शोधार्थियों की शोध परियोजनाओं को मुक्त विश्वविद्यालय के माध्यम से संचालित करने एवं इसके लिए प्रक्रिया निर्धारित करने की संस्तुति की गई। व्यावसायिक अध्ययन विद्याशाखा द्वारा कौशल विकास के लिए चार नए डिप्लोमा प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालित करने की अनुमति दी गई। विधि विद्याशाखा के अंतर्गत बैंकिंग एंड इंश्योरेंस लॉ एवं हयूमन राइट्स प्रमाणपत्र पाठ्यक्रम संचालन की भी अनुमति दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता कुलपति प्रो. ओपीएस नेगी की। इस मौके पर वाह्य सदस्य के रूप में पंतनगर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर बीएस कुमार, उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. अनिता रावत, प्रोफे सर आरसी मिश्र, प्रोफेसर एचपी शुक्ल, प्रोफेसर गिरिजा पांडेय, डॉ. गगन सिंह, डॉ. शशांक शुक्ल, कुलसचिव भरत सिंह, वित्त  नियंत्रक आभा गर्खाल, उप कुलसचिव विमल कुमार मिश्र मौजूद रहे।

अन्य केंद्रों पर भी संचालित हो सकेंगे यूओयू के कोर्स
अब जिन अध्ययन केंद्रों पर किसी अन्य विश्वविद्यालय से मान्यता प्राप्त बीए एलएलबी तथा बीए पत्रकारिता एवं जनसंचार विषयों का संचालन हो रहा है, वहां उत्तराखंड मुक्त विवि के सभी बीए एवं एमए पाठ्यक्रम संचालित हों सकेंगे। सीए पास अभ्यर्थियों को वाणिज्य एवं संबधित विषयों में परास्नातक के समतुल्य मान्यता प्रदान की गई है तथा उन्हें शोध कार्य के लिए अर्ह माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed