फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC Result 2020: Assistant Professor of Sanskrit and Economics Result Declared

UKPSC ने जारी किया अर्थशास्त्र और संस्कृत के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का रिजल्ट, इन्हें मिली सफलता

Fri, 04 Dec 2020 07:03 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 04 Dec 2020 07:03 PM IST
सार

  • यूके पीएससी के सचिव ने जारी किया परिणाम, 17 पदों पर नहीं मिले उपयुक्त अभ्यर्थी

विज्ञापन
UKPSC Result 2020: Assistant Professor of Sanskrit and  Economics Result Declared
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूके पीएससी) ने अर्थशास्त्र और संस्कृत विषयों के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। सचिव कर्मेंद्र सिंह के हवाले से अभ्यर्थियों को श्रेष्ठता क्रम में सफल घोषित किया गया है।

विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग के अंतर्गत संस्कृत विषय के असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त 39 पदों के लिए सीधी भर्ती को अगस्त 2017 को विज्ञप्ति जारी हुई थी। अभ्यर्थियों के 18, 19 और 20 नवंबर 2020 को साक्षात्कार हुआ था। इनमें 13 पद अनुसूचित जाति, दो पद अनुसूचित जनजाति, पांच पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थे। आयोग ने संस्कृत विषय के रिक्त पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसर के चयन का परिणाम जारी कर दिया। 
विज्ञापन



सफल होने वाले अभ्यर्थियों में बबीता कांडपाल, उमेश चंद्र जोशी, प्रकाश चंद्र जंगी, मृगांग मलासी, शिक्षा, हेमचंद्र, अभय सिंह, नवीन पंत, विवेक कुमार, शुभम उनियाल, हरीश बहुगुणा, भूपेंद्र, डॉ. आशीष कुमार, विभा राघव, मनीषा कश्यप, बीना रानी, नीतू सिंह, अतुल कुमार मिश्रा, शिप्रा, गणेश भागवत, नीतू दत्त नौटियाल, भूप सिंह धामी, फरीन रानी, रेखा कुमारी, ऋतु, रितेश प्रसाद टम्टा, तनुजा मौर्या, ओम प्रकाश, हरीश कुमार, नीमिता कन्याल, दिनेश शाह, भारती, बलजीत, उर्वशी पवार, जलज कुमार, अनीता टम्टा, महेश चंद्र शामिल हैं। अनारक्षित में विकलांग कोटे से उपयुक्त एक भी अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

अर्थशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में इन्हें मिली सफलता

अर्थशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफेसर के 52 रिक्त पदों के लिए चार अगस्त 2017 को सीधी भर्ती की विज्ञप्ति प्रकाशित हुई। इनमें 23 पद अनुसूचित जाति, चार पद अनुसूचित जनजाति और 13 पद पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित थे। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के नौ, 10 और 11 नवंबर 2020 को साक्षात्कार हुआ था।

अर्थशास्त्र के असिस्टेंट प्रोफसर में सफल अभ्यर्थियों में दिशा कुमार, सुनीता मेहता, अलका कोली, गणेश चंद्र, पूजा रावत, रवि शंकर विश्वकर्मा, पितांबर दत्त पंत, नम्रता सिंह पंवार, शिवेंद्र सिंह, दानिश मसूद, हरीश चंद्र, नीता टम्टा, सुशीला आर्या, विकेश सिंह, अजीत सिंह, अनुराधा, रजनीश कुमार, संगीता कुमारी, अभय कुमार, परदेश सिंह, दीपक, भारत लाल, ओम प्रकाश, दीपिका आर्या, सरिता देवी, श्याम लाल, देवेंद्र लाल, अनुरोध प्रभाकर, मुकेश, वैभव सिंह रावत, सतनाम प्रसाद गौतम, सुनील कुमार, नरेंद्र प्रसाद आर्या, नंदन सिंह, राजेंद्र लाल आर्या, शेर राम टम्टा हैं। अनुसूचित जाति के पांच, जनजाति के दो और पिछड़ा वर्ग के नौ पद (कुल 16) पदों के लिए उपयुक्त अभ्यर्थी उपलब्ध नहीं हुए।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed