फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   UKPSC: record more than three lakh Application for two Group-C recruitment

UKPSC: समूह-ग की दो भर्तियों के लिए रिकॉर्ड तीन लाख से ज्यादा दावेदार, पढ़ें परीक्षा से जुड़ी ये अहम जानकारी

Tue, 28 Feb 2023 12:07 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 28 Feb 2023 12:07 AM IST
सार

कनिष्ठ सहायक की परीक्षा के लिए 1,45,239 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ है। वहीं, वन आरक्षी की परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 2,06,431 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया है।

विज्ञापन
UKPSC: record more than three lakh Application for two Group-C recruitment
आवेदन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग की दो समूह-ग की भर्तियों के लिए तीन लाख से ज्यादा अभ्यर्थी मैदान में हैं। आयोग इन दोनों बड़ी भर्तियों की तैयारी में युद्धस्तर पर जुटा हुआ है। वहीं, पीसीएस-जे परीक्षा के लिए भी नोटिफिकेशन भी एक-दो दिन में जारी हो जाएगा।

विज्ञापन


Dehradun: आरटीई को ताक पर रखकर अशासकीय स्कूलों के हजारों छात्रों से ले ली परीक्षा की फीस, अब रद्द करने के आदेश
विज्ञापन


राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि पांच मार्च को कनिष्ठ सहायक की परीक्षा प्रदेश में 412 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए 1,45,239 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया हुआ है। इसके बाद नौ अप्रैल को वन आरक्षी की परीक्षा 617 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के लिए रिकॉर्ड 2,06,431 परीक्षार्थियों ने आवेदन किया हुआ है। इसके बाद आयोग 23 अप्रैल को सहायक लेखाकार परीक्षा का आयोजन करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीसीएस-जे परीक्षा 30 अप्रैल को
आयोग अध्यक्ष राकेश कुमार के मुताबिक, उत्तराखंड न्यायिक सेवा (सिविल जज) परीक्षा 2023(पीसीएस-जे) के लिए एक-दो दिन में विज्ञप्ति जारी कर दी जाएगी। 30 अप्रैल को पीसीएस-जे प्री परीक्षा प्रस्तावित है। अन्य भर्तियों के लिए भी कैलेंडर के हिसाब से तैयारी की जा रही है।

कार्मिक विभाग ने मांगी रिक्तियां
पीसीएस परीक्षा हर साल कराने के फैसले के तहत शासन में कार्मिक विभाग भी हरकत में आ गया है। विभाग ने सभी विभागों को पत्र भेजकर पीसीएस के लिए रिक्तियां मांगी हैं। रिक्तियां आने के बाद शासन स्तर से राज्य लोक सेवा आयोग को भर्तियों का प्रस्ताव(अधियाचन) भेजा जाएगा, जिसके आधार पर आयोग विज्ञप्ति जारी करेगा।

महिला आरक्षण विधिवत लागू
राज्य लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार के मुताबिक, उत्तराखंड सरकार के उत्तराखंड की अधिवासित महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण के संबंध में जो उत्तराखंड लोक सेवा(महिलाओं के लिए क्षैतिज आरक्षण) अधिनियम, 2022 जारी किया गया है, आयोग उसे सभी परीक्षाओं में नियमानुसार लागू करना सुनिश्चित कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed