{"_id":"636d27cddf2fd10de422c1f2","slug":"ukpsc-pcs-j-main-exam-and-computer-exam-result-released-15-candidates-selected-for-interview","type":"story","status":"publish","title_hn":"UKPSC: पीसीएस-जे की मुख्य व कंप्यूटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, इंटरव्यू के लिए चुने गए 15 अभ्यर्थी","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
UKPSC: पीसीएस-जे की मुख्य व कंप्यूटर परीक्षा का रिजल्ट जारी, इंटरव्यू के लिए चुने गए 15 अभ्यर्थी
Fri, 11 Nov 2022 12:15 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 11 Nov 2022 12:15 AM IST
सार
UKPSC News: आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, 15 उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू की सूचना अलग से प्रसारित की जाएगी।
विज्ञापन
इंटरनेट(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : पेक्सेल्स
विस्तार
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे की मुख्य परीक्षा व कंप्यूटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। चुने गए 15 अभ्यर्थियों को इंटरव्यू में शामिल होने का मौका दिया जाएगा। राज्य लोक सेवा आयोग ने दो अगस्त से पांच अगस्त के बीच पीसीएस-जे मुख्य परीक्षा और कंप्यूटर परीक्षा आयोजित की थी।
विज्ञापन
Dehradun: पहाड़ में शिक्षक नहीं, देहरादून में मानक से अधिक की तैनाती, 45 शिक्षकों की पदोन्नति की सूची जारी
विज्ञापन
दोनों का रिजल्ट बृहस्पतिवार को जारी किया गया। आयोग सचिव गिरधारी सिंह रावत के मुताबिक, 15 उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के लिए किया गया है। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू की सूचना अलग से प्रसारित की जाएगी। इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेज का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। अगर वेरिफिकेशन के दौरान डॉक्यूमेंट में कमी रही तो तत्काल उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी।
विज्ञापन
सहायक भू-वैज्ञानिक, खान अधिकारी का रिजल्ट जारी
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक भू-वैज्ञानिक और खान अधिकारी के पदों पर भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सहायक भू-वैज्ञानिक के लिए 18 और खान अधिकारी के लिए 15 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इन सभी का इंटरव्यू दिसंबर में होगा।