UK Board Result 2020: सेल्फ स्टडी कर 10वीं में टॉपर बनीं जिज्ञासा, बनना चाहती हैं आईएएस
- शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलकर पाई सफलता: जिज्ञासा
- काशीपुर की इस छात्रा ने हाईस्कूल में प्रदेश में पाया दूसरा स्थान, लड़कियों में प्रदेश टॉपर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड बोर्ड की हाईस्कूल की परीक्षा में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज किला स्ट्रीट की छात्रा जिज्ञासा ने 97.8 फीसदी अंकों के साथ प्रदेश में दूसरा और छात्राओं में पहला स्थान हासिल किया है। शिक्षक की बेटी जिज्ञासा कहती हैं कि कड़ी मेहनत, खुद पर विश्वास के साथ शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलकर सफलता हासिल की जा सकती है।
जिज्ञासा शुरू से ही होनहार रहीं हैं। अब तक की पढ़ाई में हर बार उन्होंने मेरिट में जगह बनाई है। हाईस्कूल में यह सफलता उन्होंने बिना ट्यूशन के हासिल की है। जिज्ञासा बतातीं हैं कि परीक्षा के दौरान रोजाना छह घंटे घर पर अभ्यास किया है। विज्ञान विषय में कोई टॉपिक समझ में नहीं आता था तो उसे घर पर पिता से समझ लेतीं थीं।
यह भी पढ़ें: UK Board Result 2020: 12वीं टॉपर ब्यूटी वत्सल बनना चाहती हैं न्यूरो सर्जन, बताए सफलता के सूत्र
बच्चों को अपने संदेश में जिज्ञासा कहती हैं कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थी खुद पर विश्वास रखकर परीक्षा की तैयारी करते रहें। जिज्ञासा ने लॉकडाउन में ऑनलाइन और यू-ट्यूब से भी पढ़ाई की है। जिज्ञासा को नृत्य और चित्रकारी का शौक है। घर पर खाली समय में डांस और पेंटिंग भी करती थीं। कई प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल कर चुकी हैं। जिज्ञासा आईएएस बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं।
जिज्ञासा के पिता देवेंद्र अलीगंज रोड स्थित तारावती सरोजनी देवी सरस्वती शिशु बालिका विद्या मंदिर में शिक्षक हैं। वह मूलरूप से ग्राम तुषराड़ ओखलकांडा (नैनीताल) से हैं। माता लक्ष्मी देवी ने डबल एमए और डीएलएड किया है लेकिन बच्चों का भविष्य संवारने के लिए उन्होंने नौकरी नहीं की। उनका बेटा शौर्य भी इसी स्कूल में कक्षा आठ का छात्र है। माता-पिता सहित दादा महेशचंद्र कफल्टिया, दादी गंगा देवी ने जिज्ञासा की सफलता पर हर्ष व्यक्त किया है। प्रधानाचार्य सुभाष चंद्र शर्मा ने छात्रा को बधाई दी है।
छात्रा जिज्ञासा ने अपनी सफलता के कुछ सवालों के जबाव उन्होंने अमर उजाला से साझा किए हैं।
सवाल :- आप परीक्षा के समय कितने घंटे पढ़ती थीं।
उत्तर - छह घंटे पढ़ती थी।
सवाल :- तकनीकी के दौर में आपने मोबाइल का कितना प्रयोग किया।
उत्तर - टॉपिक समझने के यू-ट्यूब का सहारा लिया है। पढ़ाई के अलावा 20 मिनट स्मार्ट फोन का प्रयोग किया है।
सवाल :- लॉकडाउन में आपने किस तरह से पढ़ाई की।
उत्तर- स्कूल में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम का बार-बार अभ्यास किया और ऑनलाइन कक्षाओं का सहारा लिया।
सवाल :- 10वीं में उत्तराखंड में दूसरा स्थान हासिल किया, 12वीं में प्रथम स्थान पाने के लिए कैसे तैयारी करेंगी।
उत्तर:- छह घंटों के स्थान पर अधिक समय दूंगी, जिससे प्रथम स्थान हासिल किया जा सके।
सवाल :- आपको भविष्य में क्या बनना है।
उत्तर:- आईएएस बनकर देश और समाज की सेवा करना चाहती हूं।
सवाल:- आप अपनी सफलता का श्रेय किसको देना चाहती हैं।
उत्तर:- माता-पिता और शिक्षकों को।
सवाल - बोर्ड परीक्षा में सफलता पाने के लिए आने वाले छात्र-छात्राओं को क्या संदेश देना चाहती हैं।
उत्तर:- स्कूल में पढ़ाए गए पाठ्यक्रम का बार-बार अभ्यास करें, मन में विश्वास रखने और शिक्षकों के बताए मार्ग पर चलकर सफलता हासिल की जा सकती है।