फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ugc surgical strike in colleges

29 सितंबर को यूजीसी देशभर के कॉलेजों में करेगा ‘सर्जिकल स्ट्राइक’

Mon, 24 Sep 2018 11:36 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 24 Sep 2018 11:36 AM IST
विज्ञापन
ugc surgical strike in colleges
ugc

देशभर के कॉलेज और विश्वविद्यालयों में 29 सितंबर को ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ होगी। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने इस बाबत सभी विश्वविद्यालयों व कॉलेजों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


इसके तहत सभी परिसरों में विशेष परेड का आयोजन किया जाएगा। भारतीय सेना ने 29 सितंबर 2016 को सर्जिकल स्ट्राइक की थी। इसे युवाओं के जेहन में ताजा रखने के लिए सरकार ने फैसला लिया है कि सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सर्जिकल स्ट्राइक दिवस मनाया जाए।
विज्ञापन


यूजीसी के सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से इस संबंध में निर्देश दिए गए हैं कि इस दिन वह एनसीसी के साथ विशेष परेड का आयोजन करें।

इस गतिविधि की तस्वीरें यूजीसी की वेबसाइट पर अपलोड करें कॉलेज

सचिव प्रो. रजनीश जैन की ओर से जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि एनसीसी कमांडर बताएं कि सीमा पर सुरक्षा कितनी चुनौतीपूर्ण है। सभी संस्थानों में कोई मीटिंग, पूर्व सैनिकों के साथ बैठक, सेनाओं की मुस्तैदी को लेकर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा।

 

छात्र-छात्राएं चाहें तो सेना के जवानों को शुभकामना देने के लिए ग्रीटिंग कार्ड या पत्र भेज सकते हैं। यह कार्ड वह डिफेंस पीआरओ या पीआईबी के साथ साझा कर सकते हैं।

 

अपनी नजदीकी कैंट बोर्ड में भी यह शुभकामना संदेश के पत्र दिए जा सकते हैं। यूजीसी ने सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को निर्देशित किया है कि अपने परिसर की इस गतिविधि की तस्वीरें वह यूजीसी की वेबसाइट पर अपलोड करें। उत्तराखंड में भी सर्जिकल स्ट्राइक दिवस की तैयारियां शुरू कर दी हैं। श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डॉ. यूएस रावत ने कहा कि यूजीसी के निर्देशों के तहत सर्जिकल स्ट्राइक डे मनाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed