एक नहीं अब पांच दिन होगी यूजीसी नेट की परीक्षा, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी की तिथियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) का आयोजन अब एक नहीं, पांच दिन तक होगा। अभी तक यह परीक्षा केवल एक दिन में संपन्न हो जाती थी। परीक्षा आयोजक नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इसकी सूचना जारी कर दी है।
एनटीए के मुताबिक, पहली बार यूजीसी नेट का आयोजन ऑनलाइन होगा। यह परीक्षा 18 दिसंबर से 22 दिसंबर तक लगातार पांच दिन आयोजित होगी। पांचों दिन दो पालियों में परीक्षा होगी।
पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर एक बजे और दूसरी पाली दोपहर 2:30 बजे से शाम छह बजे के बीच होगी।
एक घंटा पहले एंट्री हो जाएगी बंद
यूजीसी नेट के एडमिट कार्ड 19 नवंबर से वेबसाइट पर जारी कर दिए जाएंगे। अगर किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आती है तो वह 19 नवंबर से 25 नवंबर के बीच एनटीए से संपर्क कर सकते हैं। किसी भी अभ्यर्थी को डाक के माध्यम से एडमिट कार्ड नहीं भेजा जाएगा।
यूजीसी नेट ऑनलाइन परीक्षा में अभ्यर्थियों का समय से परीक्षा केंद्र पर पहुंचने की हिदायत दी गई है। एनटीए के मुताबिक 9:30 बजे पहली पाली शुरू होगी। इसके लिए 8:30 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा। इसी तरह 2:30 बजे दूसरी पाली शुरू होगी। इसके लिए दोपहर 1:30 बजे प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।
किसी जानकारी के लिए यहां करें संपर्क: 8076535482, 7703859909, ugcnet-nta@nic.in, queries.net.nta@gmail.com