यूजीसी नेट 2019: अभ्यर्थी ध्यान दें, आवेदन पत्र में गलती सुधारने का अंतिम मौका
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (नेट) के आवेदन में त्रुटि सुधारने का मौका है। अगर आपने भी नेट के लिए आवेदन किया है तो 14 अप्रैल तक त्रुटि सुधार कर सकते हैं।
यूजीसी नेट का आयोजन एनटीए की ओर से कराया जाएगा। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। अब आवेदन में त्रुटि सुधार की विंडो खोली गई है। इसके लिए अलग से शुल्क भी तय किया गया है।
आवेदन में बड़े पैमाने पर फोटो और हस्ताक्षर से जुड़ी त्रुटियां भी सामने आई हैं। इसके अलावा नाम की स्पेलिंग, पता, पिता का नाम आदि में अगर कोई गलत अक्षर टाइप हो गया है तो उसमें भी सुधार किया जा सकता है।
सुधार का मौका 14 अप्रैल की रात 11:50 बजे तक रहेगा। परीक्षा के प्रवेश पत्र 15 मई को जारी कर दिए जाएंगे। परीक्षा देशभर में 20 जून, 21 जून, 24 जून, 25 जून, 26 जून, 27 जून और 28 जून को होगी। परिणाम 15 जुलाई तक जारी कर दिया जाएगा।
यहां करें त्रुटि सुधार : www.ntanet.nic.in