{"_id":"5c77f301bdec22108404d4f2","slug":"ugc-net-2019-notification","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से करें यूजीसी नेट के लिए आवेदन, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया नोटिफिकेशन","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
आज से करें यूजीसी नेट के लिए आवेदन, नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जारी किया नोटिफिकेशन
Fri, 01 Mar 2019 10:09 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Fri, 01 Mar 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
UGC NET exam
विश्वविद्यालयों और डिग्री कॉलेजों में असिस्टेंट प्रोफेसर की पात्रता परीक्षा यूजीसी नेट के लिए एक मार्च से ऑनलाइन आवेदन शुरू होंगे। देशभर में इस परीक्षा का आयोजन 20 से 28 जून के बीच किया जाएगा।
विज्ञापन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से यूजीसी नेट का आयोजन कराया जाएगा। एक मार्च से 30 मार्च तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। 15 मई को पात्रता परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी हो जाएंगे। देशभर में 20, 21, 24, 25, 26, 27 और 28 जून को ऑनलाइन परीक्षा होगी। यूजीसी ने एनटीए का पहला पेपर का सिलेबस बदल दिया है। इस बार इसी बदले हुए सिलेबस से परीक्षा होगी। 101 विषयों का सिलेबस भी एनटीए ने वेबसाइट पर जारी कर दिया है।
विज्ञापन
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : www.ntanet.nic.in
यहां देखें बदला हुआ सिलेबस : www.ugcnetonline.in/syllabus-new.php