{"_id":"5dac70d68ebc3e015255af16","slug":"ugc-net-2019-chance-to-correction-in-application","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी नेट के फॉर्म भरने में हुई गलती को सुधारने का मिल रहा है एक मौका, दोबारा नहीं मिलेगा","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
यूजीसी नेट के फॉर्म भरने में हुई गलती को सुधारने का मिल रहा है एक मौका, दोबारा नहीं मिलेगा
Mon, 21 Oct 2019 08:21 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाल, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 21 Oct 2019 08:21 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप के लिए होने वाली यूजीसी नेट परीक्षा के आवेदन में सुधार का मौका है। जिन उम्मीदवारों ने फॉर्म भरा है, वे एक बार अपने आवेदन फॉर्म की जांच कर लें।
विज्ञापन
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से यूजीसी नेट का आयोजन कराया जा रहा है। इसकी आवेदन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। तमाम ऐसे अभ्यर्थी हैं, जिन्होंने या तो अपना नाम सही नहीं लिखा है या फिर जन्म तिथि सही नहीं लिखी होगी।
विज्ञापन
ऐसे सभी अभ्यर्थी 25 अक्तूबर तक अपने आवेदन में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अलग से शुल्क देना पड़ेगा। यह शुल्क डेबिट कार्ड या क्रेडिट कार्ड से जमा कराई जा सकती है।
विज्ञापन
यूजीसी नेट का आयोजन देशभर में दो दिसंबर से छह दिसंबर के बीच किया जाएगा। परीक्षा के एडमिट कार्ड नौ नवंबर को जारी होंगे। रिजल्ट 31 दिसंबर को जारी होंगे।
इस लिंक में जाकर कराएं करेक्शन : https://ugcnet.nta.nic.in