फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ugc net 2018 answer key declared

यूजीसी नेट 2018 की आसंर की हुई जारी, यहां बस एक क्लिक में ऐसे ऑनलाइन करें चेक

Mon, 31 Dec 2018 05:00 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 31 Dec 2018 05:00 AM IST
विज्ञापन
Ugc net 2018 answer key declared
answer key

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी है। यह परीक्षा देशभर में 18 से 22 दिसंबर के बीच पहली बार ऑनलाइन आयोजित की गई थी।

विज्ञापन

यूजीसी नेट परीक्षा की उत्तर कुंजी वेबसाइट पर देखी जा सकती है।

इसके साथ ही अगर आपको किस प्रश्न के उत्तर पर आपत्ति है तो ऑनलाइन चैलेंज कर सकते हैं। चैलेंज करने का समय एक जनवरी 2019 को शाम पांच बजे तक है। इसके लिए आपको उस सवाल से जुड़े प्रमाण भी अपलोड करने होंगे।
विज्ञापन


आपका चैलेंज सही पाया गया तो उसी हिसाब से एनटीए की ओर से संशोधित उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। उसके बाद परिणाम जारी होगा। चैलेंज करने के लिए आपको प्रति प्रश्न 1000 रुपये शुल्क देना होगा। चैलेंज सही निकला तो शुल्क लौटा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे देखें आंसर की

सबसे पहले एनटीए नेट की वेबसाइट पर लॉगिन करें। यहां होम पेज पर ‘चैलेंज रिगार्डिंग आंसर की’ के विकल्प पर क्लिक करें। उसके बाद आप दो तरह से लॉगिन कर सकते हैं।

पहले तो अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से और दूसरे एप्लीकेशन नंबर और जन्मतिथि से। लॉगिन करने के बाद उत्तर कुंजी आपके सामने खुल जाएगी। इसका मिलान करने के बाद आप यहीं से चैलेंज भी कर सकते हैं।

यहां देखें उत्तर कुंजी : www.ntanet.nic.in

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed