फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Chamoli Accident car falls into ditch three people including two women die returning from wedding procession

Chamoli Accident: देवाल के पास हादसा, कार खाई में गिरी, दो महिलाओं समेत तीन की मौत, बरात से थे लौट रहे

Thu, 11 Dec 2025 07:45 PM IST
हीरा मेहरा संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल (चमोली) Published by: हीरा मेहरा Updated Thu, 11 Dec 2025 07:45 PM IST
सार

देवाल विकासखंड के मोपाटा सड़क पर बृहस्पतिवार शाम एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई।हादसे में दो महिलाओं समेत तीन की मौत हो गई। सभी लोग बरात में शामिल होकर लौट रहे थे।

विज्ञापन
Chamoli Accident car falls into ditch three people including two women die returning from wedding procession
दुर्घटना।

विस्तार

विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम करीब चार बजे मोपाटा सड़क में एक कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमें दो महिलाओं की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति ने अस्पताल ले जाते वक्त एंबुलेंस में दम तोड़ा। वहीं वहीं युवती समेत दो घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवाल में उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

कार में सवार सभी मोपाटा गांव में विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने गांव के लिए वापस आ रहे थे। 
बृहस्पतिवार को मोपाटा गांव के विवाह समारोह में चौड़ व कोटेड़ा गांव के पांच लोग शामिल होने गए। समारोह में शामिल होकर सभी लोग एक किमी करीब पैदल सड़क तक पहुंचे। अपने गांव वापसी के लिए सड़क पर खड़ी चौड़ गांव के ही नारायण सिंह की कार में सवार हो गए। जब तक चालक कार में सवार होता तब तक कार खाई में जा गिरी।

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि कार ढलान में खड़ी थी और सवारियों के बैठते ही अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। घटना में चौड़ गांव की बसंती देवी 38 पत्नी कुंवर सिंह व मोहनी देवी 48 पत्नी स्व. मान सिंह की घटनास्थल में ही मौत हो गई। जबकि इसी गांव के भजन सिंह 65 पुत्र वादर सिंह ने एंबुलेंस में ही दम तोड़ दिया। घटना में कोटेड़ा गांव की ज्योति 22 व चौड़ गांव के खिलाप सिंह 63 गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढे़ं...Haridwar:  फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार कार ने खड़े जनरेटर पर मारी टक्कर, हादसे में युवा खिलाड़ी सहित दो की मौत


थानाध्यक्ष विनोद चौरसिया ने बताया कि वाहन करीब 50 मीटर नीचे खाई में गिरा। घायलों का उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। मृतक के शवों को निकालकर पीएम के लिए कर्णप्रयाग भेजा जा रहा है। शुक्रवार की सुबह पोस्ट मार्टम होगा। उन्होंने बताया कि हो सकता है कि कार में बैठते समय किसी से भूलवश गियर के दबने से कार आगे बढ़ गई हो। बावजूद घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed