फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coronavirus Uttarakhand : The academy sought suggestions from the ministry regarding the training schedule of IFS officers.

Coronavirus Uttarakhand : आईएफएस की ट्रेनिंग को लेकर पशोपेश में एकेडमी के अधिकारी, मंत्रालय से मांगा मार्गदर्शन

Thu, 02 Apr 2020 04:18 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Thu, 02 Apr 2020 04:18 PM IST
विज्ञापन
Coronavirus Uttarakhand : The academy sought suggestions from the ministry regarding the training schedule of IFS officers.
- फोटो : File Photo
आईएफएस ट्रेनिंग को लेकर इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के अधिकारी पशोपेश में हैं। ट्रेनिंग शेड्यूल को छोटा किया जाए या पूर्व की भांति यथावत रखा जाए, इसे लेकर एकेडमी के निदेशक ने केंद्रीय वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मार्गदर्शन मांगा है।
विज्ञापन


फिलहाल कोरोना वायरस के मद्देनजर एकेडमी में तमाम तरह के परीक्षण पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि इंदिरा गांधी नेशनल फॉरेस्ट एकेडमी के तीन आईएफ़एस अफसरों में कोरोना का संक्रमण पाए जाने के बाद मंत्रालय ने फिलहाल एकेडमी में आईएफएस के दोनों बैच के प्रशिक्षण पर रोक लगा रखी है।
विज्ञापन


वैसे तो एकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे 2019-21 बैच के अधिकारियों के ट्रेनिंग को लेकर कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन 2018 -20 बैच के अफसरों की ट्रेनिंग को लेकर अधिकारी पशोपेश में हैं । कारण कि इस बैच के अधिकारियों का प्रशिक्षण 26 अप्रैल को पूरा होना था, लेकिन कोरोना वायरस के चलते उपजे हालात की वजह से पिछले एक माह से ट्रेनिंग पूरी तरह ठप है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में ट्रेनिंग का पूरा शेड्यूल गड़बड़ा गया है । एकेडमी के एडिशनल डायरेक्टर एसके अवस्थी ने बताया कि इस संबंध में केंद्रीय वन पर्यावरण जलवायु परिवर्तन मंत्रालय से मार्गदर्शन मांगा गया है। बकौल एडिशनल डायरेक्टर फिलहाल अफसरों की ट्रेनिंग शेड्यूल को या तो छोटा किया जा सकता है या फिर उसे 26 अप्रैल से आगे बढ़ाया जा सकता है।मंत्रालय की ओर से जैसे भी मार्गदर्शन किया जाएगा, उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed