फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Students Doing All India Bar Exam to see Books in uttaranchal university

देहरादून: एक हाथ में किताब और दूसरे में प्रश्न पत्र, 868 स्टूडेंट्स ने ऐसे दिया एग्जाम 

Mon, 16 Sep 2019 08:15 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 16 Sep 2019 08:15 AM IST
विज्ञापन
Students Doing All India Bar Exam to see Books in  uttaranchal university
- फोटो : अमर उजाला

साथ में पुस्तक और हाथ में पेपर। उत्तरांचल विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज में रविवार को ऑल इंडिया बार एग्जाम का आयोजन हुआ। बार काउंसिल ऑफ इंडिया की इस परीक्षा में पुस्तक साथ ले जाने की छूट थी।

विज्ञापन


लॉ कॉलेज में 14वीं ऑल इंडिया बार परीक्षा रविवार को हुई। परीक्षा अधीक्षक एवं कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. राजेश बहुगुणा ने बताया कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों से 888 अधिवक्ताओं ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था। इनमें से 868 ने परीक्षा दी जबकि 20 अधिवक्ता अनुपस्थित रहे।

विज्ञापन

11 भाषाओं में था पेपर

एग्जाम का पेपर 11 भाषाओं में उपलब्ध था। दून में इनमें से 50 प्रतिशत छात्रों ने हिंदी और 50 प्रतिशत ने अंग्रेजी में परीक्षा दी। सभी परीक्षार्थियों को लॉ से जुड़ी पुस्तकें और दूसरा कोर्स मैटेरियल साथ लाने की अनुमति थी, लेकिन इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स साथ रखने पर प्रतिबंध रहा।

परीक्षा के दौरान बार काउंसिल ऑफ इंडिया के प्रतिनिधि के रूप में कपिल, संतराम, बार काउंसिल उत्तराखंड के प्रतिनिधि के रूप में उपाध्यक्ष राजवीर सिंह बिष्ट व सदस्य राकेश गुप्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed