फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Staff Nurse Appointment By Written examination Now in uttarakhand, Cabinet Pass proposal

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की भर्ती का रास्ता साफ, लिखित परीक्षा से होगा चयन

Sun, 23 Feb 2020 01:38 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 23 Feb 2020 01:38 PM IST
सार

  • पहली बार बने नर्सों की भर्ती के नियम, लिखित परीक्षा से होगा चयन
  • मेडिकल कालेजों में दूर होगी नर्सिंग स्टाफ की समस्या

विज्ञापन
Staff Nurse Appointment By Written examination Now in uttarakhand, Cabinet Pass proposal

विस्तार

उत्तराखंड के राजकीय मेडिकल कॉलेजों में स्टाफ नर्सों की भर्ती का रास्ता खुल गया है। नर्सों की सीधी भर्ती के लिए मंत्रिमंडल ने नियमावली को मंजूरी दी है। अभी तक नर्सों की नियुक्ति के लिए नियम न बनने से मेडिकल कालेजों में भर्ती नहीं हो पा रही थी। 

विज्ञापन


प्रदेश के राजकीय मेडिकल दून, हल्द्वानी, श्रीनगर में अब स्टाफ नर्सों की कमी दूर की जा सकेगी। प्रदेश के  तीनों मेडिकल कॉलेजों में 950 से अधिक नर्सों की सीधी भर्ती के लिए पहली बार नियमावली बनाई है।
विज्ञापन


अब मेडिकल कॉलेजों में नर्सों की भर्ती के लिए उत्तराखंड मेडिकल चयन बोर्ड के माध्यम से लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। सरकार ने नर्सिंग डिप्लोमा के अंकों के आधार नियुक्ति देने की व्यवस्था समाप्त कर दी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सेवा नियमावली के अनुसार, नर्सों की सीधी भर्ती में 80 प्रतिशत पदों पर महिलाओं और 20 प्रतिशत पद पर पुुरुषों का चयन किया जाएगा। महिलाओं में भी 70 प्रतिशत नियुक्ति जनरल और मिडवाइफरी और 30 प्रतिशत नर्सिंग डिग्री धारकों से की जाएगी।

प्रदेश में स्टाफ नर्सों की नियुक्ति की नियमावली न होने से मेडिकल कॉलेजों में सीधी भर्ती नहीं हो रही थी। इससे मेडिकल कॉलेजों में आउटसोर्स और स्वास्थ्य विभाग की नर्सों की सेवाएं ली जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed