एसएसएससी ने जारी किए रेडियो केंद्र अधिकारी परीक्षा के प्रवेश पत्र, पढ़ें कब और कहां होगी परीक्षा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने रेडियो अनुरक्षण व रेडियो केंद्र अधिकारी पदों की शारीरिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। 13 जिलों के पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा ली जाएगी।
आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने बताया कि रेडियो अनुरक्षण और रेडियो केंद्र अधिकारी के 32 पदों की भर्ती के लिए 7058 अभ्यर्थियों की जिला स्तर पर शारीरिक परीक्षा ली जाएगी। 23 नवंबर से सभी 13 जिलों के पुलिस लाइन में अभ्यर्थियों का शारीरिक टेस्ट लिया जाएगा।
आयोग ने अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अपना प्रवेश पर आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर कोई अभ्यर्थी किसी कारण से निर्धारित तिथि को शारीरिक परीक्षा में उपस्थित नहीं हो पाता है, तो उसके लिए एक अतिरिक्त दिन का समय दिया गया है।
परीक्षा की तिति और जगह
जिला अभ्यर्थियों की संख्या शारीरिक परीक्षा तिथि
देहरादून 3112 23 से 29 नवंबर
हरिद्वार 1022 23 से 25 नवंबर
पौड़ी 242 23 से 24 नवंबर
टिहरी 113 23 से 24 नवंबर
रुद्रप्रयाग 108 23 से 24 नवंबर
चमोली 129 23 से 24 नवंबर
उत्तरकाशी 150 23 से 24 नवंबर
ऊधमसिंह नगर 508 23 से 24 नवंबर
नैनीताल 871 23 से 25 नवंबर
अल्मोड़ा 256 23 से 24 नवंबर
बागेश्वर 114 23 से 24 नवंबर
पिथौरागढ़ 301 23 से 24 नवंबर
चंपावत 132 23 से 24 नवंबर