फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sri Dev Suman University will give Online Affiliation with Degree Colleges Now

श्रीदेव सुमन विवि से अब ऑनलाइन मिलेगी संबद्धता, निजी महाविद्यालयों की मनमानी पर लगेगा अंकुश 

Fri, 03 Jul 2020 05:00 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 03 Jul 2020 05:00 PM IST
सार

  • विवि ने बनाया वेब पोर्टल, ट्रायल के बाद होगा लागू

विज्ञापन
Sri Dev Suman University will give Online Affiliation with Degree Colleges Now
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

श्रीदेव सुमन विवि ने महाविद्यालयों की संबद्धता में पारदर्शिता लाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं। विवि ने आगामी सत्र 2020-21 से कॉलेजों की ऑनलाइन संबद्धता के लिए वेब पोर्टल तैयार कर दिया है।

विज्ञापन


पोर्टल का जल्द ट्रायल करने के बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। विवि का दावा है कि संबद्धता के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू होने से कॉलेजों की मनमानी पर नकेल कस जाएगी। श्रीदेव सुमन विवि से 114 निजी कॉलेज और 53 सरकारी कॉलेज संबद्ध हैं।
विज्ञापन



अभी तक कॉलेजों को संबद्धता लेने के लिए विवि के चक्कर काटने पड़ते हैं और कई निजी कॉलेज अपनी मनमानी करते हैं। इस समस्या से निपटने के लिए विवि ने एक वेब पोर्टल बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोर्टल की फाइनल ट्रायल रिपोर्ट आनी बाकी है। उसके बाद वेब पोर्टल के माध्यम से ही आगामी सत्र से सभी कॉलेजों की ऑनलाइन संबद्धता हो सकेगी और विवि की लिखित अनुमति के बाद ही महाविद्यालय नए छात्रों को प्रवेश दे सकेगा।


कोई महाविद्यालय अपनी मर्जी से किसी छात्र को दाखिला देता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित कॉलेज की ही होगी। वहीं श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति डा. पीपी ध्यानी का कहना है कि वेब पोर्टल का ट्रायल सफल होने के बाद कॉलेजों की संबंद्धता की ऑनलाइन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed