{"_id":"5f3d518d8ebc3e3ccd34770c","slug":"sri-dev-suman-university-exams-2020-postponed","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि: एक सितंबर से होने वाली परीक्षाएं स्थगित, दोबारा घोषित होगी नई तिथि","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
श्रीदेव सुमन विवि: एक सितंबर से होने वाली परीक्षाएं स्थगित, दोबारा घोषित होगी नई तिथि
Wed, 19 Aug 2020 09:52 PM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Wed, 19 Aug 2020 09:52 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि की एक सितंबर से होने वाली स्नातक और स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं फिलहाल स्थगित कर दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से 31 अगस्त तक सभी महाविद्यालयों को बंद रखने के आदेश के चलते विवि ने परीक्षाएं टालने का निर्णय लिया है। अब शासन की ओर से परीक्षाओं के लिए महाविद्यालयों को खोलने के बाद ही परीक्षाओं की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि को यूजीसी से अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाएं कराने की हरी झंडी मिलने के बाद विवि ने यूजी और पीजी की अंतिम सेमेस्टर की परीक्षाओं के साथ ही स्नातक प्रथम वर्ष की परीक्षाएं एक सितंबर से कराने का निर्णय लिया था, लेकिन इस बीच केंद्र सरकार ने अनलॉक की नई गाइड लाइन जारी करते हुए 31 अगस्त तक सभी महाविद्यालयों को बंद कराने का आदेश जारी कर दिया।
विज्ञापन
कॉलेज बंद होने के कारण परीक्षाएं कराना संभव नहीं है। ऐसे में विवि ने परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। विवि ने शासन को पत्र भेजकर स्थिति से अवगत करा दिया है। ऐसे में परीक्षाएं संपन्न कराने के लिए सरकार को महाविद्यालयों को खोलना पड़ेगा। उसके बाद ही परीक्षा तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
शासन की ओर से परीक्षाओं के लिए महाविद्यालयों को खोलने के बाद ही परीक्षाएं संपन्न हो सकेंगी। इसके लिए शासन को पत्र भेज दिया गया है। दिशा-निर्देश मिलते ही नया परीक्षा कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।
- डा. पीपी ध्यानी, कुलपति श्रीदेव सुमन विवि।