{"_id":"5d25e3bd8ebc3e6cef2b1155","slug":"sri-dev-suman-university-bed-entrance-examination-2019-result-declared","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि ने जारी किया बीएड प्रवेश परीक्षा 2019 का परीक्षा परिणाम, यहां कर सकते हैं चेक","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
श्रीदेव सुमन विवि ने जारी किया बीएड प्रवेश परीक्षा 2019 का परीक्षा परिणाम, यहां कर सकते हैं चेक
Thu, 11 Jul 2019 10:06 AM IST
अलका त्यागी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूज डेस्क चंबा (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूज डेस्क चंबा (टिहरी)
Published by: अलका त्यागी
Updated Thu, 11 Jul 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि से संबद्ध बीएड कॉलेजों में प्रवेश लेने के इच्छुक छात्र-छात्राओं का इंतजार खत्म हो गया। विवि प्रशासन ने प्रवेश परीक्षा के 10 दिन के अंतर्गत बीएड सत्र 2019-21 का प्रवेश परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया। प्रवेश परीक्षा में 4238 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए है।
विज्ञापन
25 जुलाई से विवि ने स्टेट और मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए ऑन लाइन काउंसिलिंग शुरू करने का निर्णय लिया है। विवि ने तीन निजी बीएड कॉलेजों की मान्यता विस्तार करने पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन ने सत्र 2019-21 की बीएड प्रवेश परीक्षा 30 जून को 13 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। प्रवेश परीक्षा में 5665 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बुधवार को घोषित परीक्षा परिणाम में 4238 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए है। विवि के कुलपति डा.यूएस रावत ने बताया कि विवि स्टेट और मैनेजमेंट कोटे की सीटों पर प्रवेश के लिए 25 जुलाई से ऑन लाइन काउंसिलिंग आयोजित करेगा।
विज्ञापन
दो बार विवि काउंसिलिंग कराएगा। यदि उसके बाद भी मैनेजमेंट कोटे की सीटें रिक्त रह जाती है तो संबंद्ध कॉलेज स्वयं काउंसिलिंग कर छात्र-छात्राओं को प्रवेश देगे। सीमित संसाधनों में 10 दिनों के भीतर प्रवेश परीक्षा परिणाम जारी करने पर उन्होंने परीक्षा नियंत्रक और विवि के अधिकारियों को बंधाई दी है।
सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि बीएड परीक्षा परिणाम विवि की वेबसाइट http://www.sdsuv.ac.in/ पर अपलोड कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि विवि से 28 बीएड कॉलेज संबद्ध थे। लेकिन इस सत्र में नार्दन कॉलेज देहरादून, अश्वथामा कॉलेज देहरादून और रिम्स कॉलेज हरिद्वार ने मान्यता विस्तार के लिए आवेदन नहीं किया।
जिस कारण उक्त तीनों निजी कॉलेजों के मान्यता विस्तार पर रोक लगा दी गई है। इस मौके पर कुलसचिव दिनेश चंद्रा, परीक्षा नियंत्रक डा. आरएस चौहान, डा. बीएल आर्य, कुलदीप नेगी भी उपस्थित रहे।