फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sri Dev Suman university BED entrance exam 2019 will held on 30th june

अभ्यर्थी ध्यान दें, अब 30 जून को होगी श्रीदेव सुमन विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा

Fri, 17 May 2019 10:26 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 17 May 2019 10:26 AM IST
विज्ञापन
Sri Dev Suman university BED entrance exam 2019 will held on 30th june

श्रीदेव सुमन विवि की सत्र 2019-21 की बीएड प्रवेश परीक्षा अब 30 जून को आयोजित की जाएगी। पहले बीएड प्रवेश परीक्षा 15 जून को होनी थी, लेकिन उस दिन राष्ट्रीय पात्रता (नेट) की परीक्षा होने से विवि ने बीएड प्रवेश कार्यक्रम में फेर बदल किया है।

विज्ञापन


परीक्षा फार्म जमा करने की तिथि विवि ने अब 30 मई से बढ़ाकर 15 जून तक निर्धारित कर दी है। बीएड प्रवेश परीक्षा में सम्मलित होने के लिए विवि को अब तक ऑन लाइन 5107 आवेदन प्राप्त हो चुके है।
विज्ञापन


विवि के कुलपति डा.यूएस रावत ने बताया कि नेट परीक्षा के कारण छात्र-छात्राओं ने विवि से बीएड प्रवेश परीक्षा की तिथि बदलने की मांग की थी। इसी लिए विवि ने अब बीएड प्रवेश परीक्षा 30 जून को कराने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया जून माह में एनएसएस बी प्रमाण पत्र की परीक्षा आयोजित जाएगी। जून प्रथम सप्ताह में एनएसएस बी प्रमाण पत्र परीक्षा के फार्म भरे जाएंगे। जून में एनएसएस की परीक्षा के चलते प्री पीएचडी की प्रवेश परीक्षा जुलाई में होगी।


इन दिनों चल रही विवि की मुख्य परीक्षा को नकल विहिन कराने के लिए कुलपति ने दो नए उड़नदस्तों की टीम गठित की है। उड़न दस्ता टीम में महिला शिक्षिकाओं को भी शामिल किया गया है। कुलपति डा.रावत ने बताया कि उत्तर पुस्तिकाओं के संकलन के लिए बनाए गए केंद्रों के संबंध में जो आपत्तियां प्राप्त हुई है जल्द ही विवि समस्या का निस्तारण करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed