Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Sri dev suman university b ed Online application 2019 start

श्रीदेव सुमन विवि में बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, जल्दी करें अप्लाई

Tue, 23 Apr 2019 06:48 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा (टिहरी) Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 23 Apr 2019 06:48 PM IST
विज्ञापन
Sri dev suman university b ed Online application 2019 start
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

श्रीदेव सुमन विवि की सत्र 2019-21 की बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए ऑन लाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विवि प्रवेश परीक्षा गढ़वाल मंडल के सात जिलों में कराएगा। विवि ने सत्र 2019-20 के लिए क्रीड़ा-सांस्कृतिक कैलेंडर तैयार करने के लिए समिति भी गठित की है।

विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि की 2019-21 सत्र की बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए मंगलवार से ऑन लाइन आवेदन प्रारंभ हो गए हैं। ऐसे में बीएड में दाखिला लेने वाले परीक्षार्थी 21 मई तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


विवि से संबद्ध 28 स्ववित्त पोषित और सात राजकीय कालेजों की 3500 सीटों पर गढ़वाल मंडल के परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। कुलपति डा. यूएस रावत ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

विवि के प्रभारी परीक्षा नियंत्रक दिनेश चंद्रा ने बताया कि नकल विहीन परीक्षाएं कराने के लिए पर्यवेक्षकों की नियुक्ति और उड़नदस्तों का गठन किया जाएगा। बताया कि प्रवेश परीक्षा गढ़वाल मंडल के सात जिलों में आयोजित की जाएगी। जिस जिले के परीक्षा केंद्र में परीक्षार्थियों की संख्या अधिक होगी, वहां पर एक से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे।

परीक्षा संबंधी सभी जानकारियां विवि की वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. हेमंत बिष्ट ने बताया कि विवि की खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए क्रीड़ा सांस्कृतिक कैलेंडर बनाने के लिए समिति का गठन कर लिया गया है। 

नोट: आप इस खबर के बारे में और क्या जानना चाहते हैं? खबर पर कमेंट या फेसबुक पर कमेंट और मैसेज करके पूछ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed