{"_id":"5b2f98c74f1c1b254d8b823f","slug":"sri-dev-suman-b-ed-exam-result-will-declare-on-20-july","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन विवि बीएड प्रवेश परीक्षा में नहीं पहुंचे 334 छात्र, 20 जुलाई को घोषित होगा रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
श्रीदेव सुमन विवि बीएड प्रवेश परीक्षा में नहीं पहुंचे 334 छात्र, 20 जुलाई को घोषित होगा रिजल्ट
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई टिहरी
Updated Sun, 24 Jun 2018 06:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीदेव सुमन विवि की रविवार को आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा में 334 छात्र-छात्राएं अनुपस्थित रहे। गढ़वाल मंडल के 12 केंद्रों पर आयोजित बीएड प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न होने पर विवि प्रशासन ने राहत की सांस ली। बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए कुल तीन हजार 81 छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया था, लेकिन परीक्षा में 2847 छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
विज्ञापन
334 ने परीक्षा नहीं दी। विवि के कुलपति डा. यूएस रावत, कुलसचिव डा. दीपक भट्ट, सहायक परीक्षा नियंत्रक डा. बीएल आर्य ने नई टिहरी परीक्षा केंद्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन
उप कुलसचिव दिनेश चंद्रा, सहायक कुलसचिव विमल मिश्रा, और सहायक परीक्षा नियंत्रक डा.हेमत बिष्ट ने हरिद्वार और रुड़की परीक्षा केंद्रों की निगरानी की। कुलपति डा. रावत ने बताया कि 20 जुलाई तक बीएड प्रवेश परीक्षा के नतीजे घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन