{"_id":"57a73b614f1c1b27112b90b5","slug":"sri-dev-suman-b-ed-entrance-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमनः 1095 ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा, दस दिन में आएगा रिजल्ट","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
श्रीदेव सुमनः 1095 ने दी बीएड प्रवेश परीक्षा, दस दिन में आएगा रिजल्ट
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 08 Aug 2016 08:03 AM IST
विज्ञापन
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकारी कोटे की बीएड सीटों पर दाखिले के लिए श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विवि की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा में 1095 अभ्यर्थियों ने शिरकत की। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि दस दिन के भीतर परीक्षा परिणाम जारी कर काउंसिलिंग शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
रविवार को गढ़वाल मंडल के अलावा राजधानी दून में भी श्रीदेव सुमन विवि की बीएड प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई। राजधानी में कुल 460 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
वहीं, अन्य केंद्रों सहित कुल मिलाकर 1100 पंजीकृत अभ्यर्थियों में 1095 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। विवि के कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने खुद परीक्षा केंद्र पर जाकर औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि दस दिन में परीक्षा परिणाम जारी कर काउंसिलिंग शुरू करा देंगे। दूसरी ओर, विवि के छात्रों की बीएड की वार्षिक परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से चल रही हैं।