चमोली: मेले से लौट रहे तीन लोगों को कुचलता हुआ खाई में जा गिरा वाहन, एक की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के चमोली में पोखरी-चांदनीखाल मोटर मार्ग पर बृहस्पतिवार को ट्राले ने तीन लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि ट्राला तेज रफ्तार में था। हादसे में एक व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया है। जबकि दो घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोखरी में भर्ती किया गया है।
घटना के बाद अनियंत्रित ट्राला सड़क से करीब पांच मीटर नीचे खाई में जा गिरा। ट्राले का चालक घटना के बाद से फरार है। पोखरी थाने के थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि गुरुवार को अपराह्न लगभग तीन बजे योगंबर सिंह बासकंडी (49)पुत्र खुशहाल सिंह, यशपाल सिंह (47) और धीशराज सिंह (26) पुत्र भगत लाल, ग्राम-बासकंडी कांडई, पोखरी, चमोली पोखरी शरदोत्सव मेले से घर लौट रहे थे।
इसी दौरान पाव गेट के पास अचानक पीछे से अनियंत्रित होकर आए ट्राले ने उन्हें कुचल दिया। जिससे योगंबर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि यशपाल सिंह और धीशराज सिंह को गंभीर घायल अवस्था में सीएचसी पोखरी में भर्ती कराया गया है।
सीएचसी के डा. दीपक नेगी ने बताया कि घायलों के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी ने बताया कि चालक अनिल लाल पुत्र मकरु लाल ग्राम-जौरासी, पोखरी मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।