{"_id":"65eb31012fff04ee170762ee","slug":"skiing-competition-in-auli-will-start-from-tomorrow-many-teams-reached-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Skiing in Auli: औली की बर्फीली वादियों में कल से शुरू होगा स्कीइंग का रोमांच, प्रतियोगिता के लिए पहुंचीं टीमें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Skiing in Auli: औली की बर्फीली वादियों में कल से शुरू होगा स्कीइंग का रोमांच, प्रतियोगिता के लिए पहुंचीं टीमें
Fri, 08 Mar 2024 09:13 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ (चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 08 Mar 2024 09:13 PM IST
सार
Uttarakhand News: औली में विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप का आयोजन नौ मार्च से किया जा रहा है।
विज्ञापन
औली में प्रतियोगिता की तैयारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औली के बर्फीले ढलानों पर शनिवार से स्कीइंग का रोमांच शुरू हो जाएगा। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए टीमें औली पहुंच चुकी हैं। वहीं, आयोजकों ने भी खेलों को लेकर पूरी तैयारी कर ली है।
विज्ञापन
औली में विंटर गेम्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से राष्ट्रीय ओपन चैंपियनशिप का आयोजन नौ मार्च से किया जा रहा है। महिला-पुरुष वर्ग में होने वाली प्रतियोगिता में अल्पाइन, स्नोबोर्ड और स्की माउंटेनियरिंग के तहत प्रतियोगिताएं होंगी। एसोसिएशन के सचिव राकेश रंजन भिलिंगवाल ने बताया, खेलों में प्रतिभाग करने के लिए सेना, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर की टीमें पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
Uttarakhand: जोशीमठ पुनर्वास को लेकर इन बिंदुओं पर बनी सहमति, मुख्य सचिव ने दिया कार्रवाई का भरोसा
विज्ञापन
इसके अलावा गढ़वाल स्काउट, आईटीबीपी, उत्तराखंड व कुछ स्थानीय टीमों को भी इसमें शामिल किया गया है। प्रतियोगिता में कुल 10 टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। सुबह साढ़े 10 बजे खेलों का उद्घाटन होगा। बताया, आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।