{"_id":"5c4005abbdec227356149363","slug":"semester-examination-of-uttarakhand-sanskrit-university-from-17-jan-2019","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड संस्कृत विवि की सेमेस्टर परीक्षा आज से, प्रदेश में बनाए गए 35 परीक्षा केंद्र","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
उत्तराखंड संस्कृत विवि की सेमेस्टर परीक्षा आज से, प्रदेश में बनाए गए 35 परीक्षा केंद्र
Thu, 17 Jan 2019 10:06 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Thu, 17 Jan 2019 10:06 AM IST
विज्ञापन
exam
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय में विभिन्न विषयों की सेमेस्टर परीक्षा आज से शुरू हो रही हैं। परीक्षा दो सत्रों में होगी। साथ ही विवि से संबंध विभिन्न महाविद्यालयों की सेमेस्टर परीक्षा के लिए प्रदेशभर में 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत विवि की सेमेस्टर परीक्षाएं 17 जनवरी से प्रारंभ होकर दो फरवरी तक चलेगी। प्रथम सत्र की सेमेस्टर परीक्षा नौ बजे और द्वितीय सत्र की सेमेस्टर परीक्षा 1:30 बजे से शुरू होगी। विवि में संस्कृत साहित्य, व्याकरण, ज्योतिष, योग, हिंदी एवं भाषा विज्ञान, पत्रकारिता आदि विषयों में एमए सहित शास्त्री, बीएड, बीलिब, एमलिब, पीजी डिप्लोमा योग, कर्मकांड, कंप्यूटर, वास्तु आदि विषयों के पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। सेमेस्टर परीक्षा कार्यक्रम विवि की वेबसाइट पर अपलोड करने के साथ ही नोटिस बोर्ड पर चस्पा करा दिया गया है।
विज्ञापन
उत्तराखंड संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलसचिव गिरीश कुमार अवस्थी ने बताया कि विवि की सेमेस्टर परीक्षा के लिए मुख्य परिसर सहित 35 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा केंद्रों पर नकल रोकने के लिए उड़न दस्तों का गठन भी किया गया है। इसके साथ ही वे स्वयं भी समय-समय पर परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन