फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Semester and annual Examination will held in one campus of university in uttarakhand

गजब! यूनिवर्सिटी के एक कैंपस में सेमेस्टर तो दूसरे में होंगी वार्षिक परीक्षाएं

Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 27 Dec 2019 10:27 AM IST
सार

  • श्रीदेव सुमन विवि का सेमेस्टर सिस्टम खत्म करने का फैसला विवादों में घिरा
  • अशासकीय कॉलेजों के छात्र देंगे सेमेस्टर बैक, सरकारी कॉलेजों के छात्र देंगे वार्षिक बैक परीक्षा 

विज्ञापन
Semester and annual Examination will held in one campus of university in uttarakhand
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

उत्तराखंड में श्रीदेव सुमन विवि के कॉलेजों में ही नहीं बल्कि परिसरों के छात्र भी अलग-अलग परीक्षा प्रणाली में एग्जाम देंगे। विवि का सेमेस्टर एग्जाम खत्म करने का फैसला विवादों में आ गया है। विवि के ऋषिकेश परिसर के छात्र जहां सेमेस्टर एग्जाम देंगे तो वहीं गोपेश्वर परिसर के छात्र वार्षिक परीक्षाएं देंगे। 

विज्ञापन


श्रीदेव सुमन विवि ने 17 दिसंबर को शासन के पत्र के आधार पर सेमेस्टर सिस्टम खत्म करने के लिए अकादमिक परिषद की बैठक बुलाई। बैठक में लिए गए फैसलों पर विवाद पैदा हो गया है। पहला फैसला तो निजी और सरकारी कॉलेजों को लेकर हुआ।
विज्ञापन


विवि के 52 सरकारी कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम खत्म कर दिया गया जबकि निजी और अशासकीय कॉलेजों में सेमेस्टर सिस्टम लागू रखा गया। जबकि कुमाऊं विवि ने सभी निजी और सरकारी कॉलेजों से सेमेस्टर सिस्टम खत्म कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरा फैसला विवि के परिसरों को लेकर हुआ

दूसरा फैसला विवि के परिसरों को लेकर हुआ। इसके तहत ऋषिकेश परिसर में तो सेमेस्टर सिस्टम लागू रखा गया, जबकि गोपेश्वर परिसर से सेमेस्टर सिस्टम खत्म कर दिया गया।

यानी विवि के एक परिसर के छात्र सेमेस्टर एग्जाम देकर डिग्री लेंगे जबकि एक दूसरे के छात्र साल में एक बार परीक्षा देंगे। विवि के कुलपति डॉ. पीपी ध्यानी का कहना है कि शासन से जो पत्र मिला था। उसी को आधार बनाकर सेमेस्टर सिस्टम पर फैसला लिया गया है। 

विवि ऑटोनोमस बॉडी है। शासन ने केवल पत्र जारी किया था। विवि को सेमेस्टर सिस्टम पर फैसला लेने का पूर्ण अधिकार है। गोपेश्वर परिसर के बारे में पहले ही फोन पर बात भी हो चुकी है। इस पर भी विवि को ही फैसला लेना है। 
- अशोक कुमार, प्रभारी सचिव, उच्च शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed