फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Scholarship Application online Start for 10th students

10 वीं तक के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू, इस तारीख तक यहां ऑनलाइन करें अप्लाई

Fri, 23 Nov 2018 08:52 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 23 Nov 2018 08:52 AM IST
विज्ञापन
Scholarship Application online Start for 10th students
computer

अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से कक्षा एक से 10वीं तक के छात्रों को छात्रवृत्ति के आवेदन शुरू हो गए हैं। इसके लिए 31 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

बता दें, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग की ओर से अल्पसंख्यक समुदाय के बच्चों को छात्रवृत्ति दी जाती है।

इस छात्रवृत्ति के लिए मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी, जैन धर्म के बच्चे आवेदन कर सकते हैं। इसमें कक्षा एक से पांच तक 50 रुपये प्रतिमाह, कक्षा छह से आठ तक 80 रुपये प्रतिमाह और कक्षा 9 व 10 में 120 रुपये प्रतिमाह छात्रवृत्ति राशि दी जाती है। 
विज्ञापन


यह योग्यता जरूरी
उत्तराखंड का निवासी हो। मुस्लिम, सिख, ईसाई, बौद्ध, पारसी या जैन धर्म से ताल्लुक रखता हो। पिछली परीक्षा पास होनी जरूरी है। अगर इस सत्र में कोई अन्य छात्रवृत्ति ले रहा है तो वह पात्र नहीं होगा। केवल राजकीय, परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों या मदरसों के छात्र ही पात्र होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 31 दिसंबर 2018
संस्थान द्वारा वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि : 15 जनवरी 2019
नोडल अधिकारी के वेरिफिकेशन की अंतिम तिथि : 31 जनवरी 2019

ऐसे करें आवेदन
सबसे पहले छात्रवृत्ति की केंद्रीय वेबसाइट पर जाएं। यहां होम पेज पर स्टेट स्कीम्स के विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद उत्तराखंड पर क्लिक करें। इसके बाद ‘प्री मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम फॉर माइनॉरिटी (100 परसेंट स्टेट सेक्टर) उत्तराखंड’ के सामने दिए गए एप्लाई के लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करा लें।
यह है वेबसाइट : https://scholarships.gov.in/

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed