छात्रों के लिए राहत की खबर, स्कॉलरशिप आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक बढ़ी
- अमर उजाला ने 20 नवंबर में उठाई थी छात्रों की समस्या
- पोर्टल पर स्कूल-कॉलेज नहीं करा रहे थे रजिस्ट्रेशन, छात्र आवेदन से हो रहे थे वंचित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड के स्कूलों की लापरवाही से स्कॉलरशिप के लिए आवेदन करने से वंचित रहे छात्रों को समाज कल्याण विभाग ने राहत दी है। विभाग ने आवेदन की तिथि 30 नवंबर तक बढ़ा दी है।
अमर उजाला ने 20 नवंबर के अंक में ‘अपने स्कूल से पूछो, हम क्या करें’ शीर्षक से प्रकाशित खबर में यह अभ्यर्थियों की समस्या उठाई थी। इसमें बताया था कि कई स्कूलों ने स्कॉलरशिप पोर्टल में रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, जिस कारण छात्र पोर्टल पर आवेदन नहीं कर पा रहे हैं।
खबर प्रकाशित होने के अगले ही दिन समाज कल्याण विभाग के आईटी सेल की ओर से वर्ष 2019-20 की स्कॉलरशिप की आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लिया है। इस संबंध में जिला समाज कल्याण अधिकारी जीत सिंह रावत को पत्र के माध्यम से जानकारी दी गई है।
2018-19 का सत्यापन भी करें पूरा
हेमलता पांडेय की ओर से भेजे पत्र में वर्ष 2018-19 की स्कॉलरशिप के सत्यापन के लिए भी दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। जिनमें बताया गया है कि विभाग स्कॉलरशिप के आवेदनों का भौतिक सत्यापन 30 नवंबर तक तक कर लें। वहीं भौतिक सत्यापन पूरा न होने के कारण पिछले वर्ष के छात्र अगले वर्ष की स्कॉलरशिप के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। पोर्टल पर रिन्युअल का विकल्प नहीं मिल रहा है।
वर्ष 2019-20 की स्कॉलरशिप की आवेदन की अंतिम तिथि 30 नवंबर तक कर दी गई है। जो भी छात्र आवेदन से वंचित रहे हैं, वे तय तिथि तक आवेदन कर लें। स्कूल एवं कॉलेज भी शीघ्र पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करा लें।
- जीत सिंह रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी।