उत्तराखंड: निजी विद्यालयों की करीब 95 हजार सीटों पर 15 अप्रैल से शुरू होंगे आरटीई के प्रवेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के निजी विद्यालयों की करीब 95 हजार सीटों पर शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत प्रवेश प्रक्रिया 15 अप्रैल से शुरू होगी। शिक्षा परिषद के अपर राज्य परियोजना निदेशक एसबी जोशी ने सभी जिलों के मुख्य शिक्षा अधिकारियों (सीईओ) को प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए हैं।
लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लागू होने के चलते इस वर्ष आरटीई के एडमिशन समय से नहीं हो पाए हैं। कुछ दिन पूर्व मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई सचिव समिति की बैठक में प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की अनुमति दी थी, जिसके बाद विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने के लिए निर्वाचन आयोग से अनुमति मांगी थी।
आयोग के स्तर से हरी झंडी मिलने के बाद शुक्रवार को प्रक्रिया शुरू करने का आदेश जारी हो गया। जिसमें एसबी जोशी ने सभी सीईओ को तुरंत प्रवेश की प्रक्रिया शुरू करने के लिए कहा है। जिसके तहत सोमवार से यह प्रक्रिया सोमवार से शुरू होगी।
आरटीई के तहत निर्धन और वंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं को नजदीकी निजी विद्यालय की पहली कक्षा में प्रवेश दिलाया जाता है। इसके लिए अभिभावकों को ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन करना होगा, जिसके बाद विद्यालयों में रिक्त सीटों के अनुसार बच्चों का प्रवेश किया जाएगा। इसमें प्रवेश प्रक्रिया देहरादून, हरिद्वार व चमोली में ऑनलाइन और अन्य सभी जिलों में ऑफलाइन होगी।
आरटीई के तहत एडमिशन में अनियमितता की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए इस बार शिक्षा विभाग ने प्रवेश से पहले सभी प्रमाणपत्रों की अनिवार्य जांच करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि अधिनियम के तहत बच्चे का प्रवेश उसी वार्ड के विद्यालय में किया जाएगा, जहां उसका निवास होगा।