फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Rishikesh College will become Sri Dev Suman University campus 

ऋषिकेश कॉलेज बनेगा श्रीदेव सुमन विवि का कैंपस, तीन के बजाए ढाई घंटे की होगी सेमेस्टर परीक्षा

Thu, 18 Jul 2019 10:05 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई टिहरी Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 18 Jul 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
Rishikesh College will become Sri Dev Suman University campus 
बैठक लेते कुलपति डा. यूएस रावत - फोटो : अमर उजाला

श्रीदेव सुमन विवि की शैक्षिक परिषद ने पंडित ललित मोहन शर्मा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऋषिकेश को विवि का परिसर बनाने को हरी झंडी दे दी है। बादशाहीथौल से राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के अन्यत्र शिफ्ट होने की स्थिति में शैक्षिक परिषद ने विवि में इसी सत्र से बीकॉम ऑनर्स और वाटर स्पोर्ट्स पाठ्यक्रम संचालित करने का निर्णय लिया है। नए विद्यालय भवन निर्माण को विवि शिक्षा विभाग को अब 15 लाख के बजाए 30 लाख की धनराशि देगा।

विज्ञापन


बुधवार को कुलपति डा. यूएस रावत की अध्यक्षता में हुई शैक्षिक परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। 10 से कम छात्र संख्या वाले निजी स्ववित्त पोषित संस्थानों के पाठ्यक्रमों को बंद करने पर विवि ने अंतिम मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


सेमेस्टर परीक्षाओं का समय अब तीन घंटे के बजाए ढाई घंटे का होगा। विवि की ओर से तैयार किए गए वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित, माइक्रो बायोलॉजी, भौतिक विज्ञान, भूगर्भ विज्ञान, मानव विज्ञान, सांख्यिकी, बीकाम, एमकाम, बीकाम ऑनर्स, अर्थशास्त्र, अंग्रेजी, शिक्षा शास्त्र, भूगोल, हिंदी, इतिहास, राजनीति शास्त्र, समाज शास्त्र, संस्कृत, गृह विज्ञान, चित्रकला, मनोविज्ञान, सैन्य विज्ञान, दर्शन शास्त्र, बैचलर आफ  फाइन आर्ट्स, पर्यावरण विज्ञान के पाठ्यक्रमों को शुरू करने का शैक्षिक परिषद ने स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैसे और किन शैक्षिक क्षेत्रों में मिलेगी आपको सफलता, जानिए हमारे प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्यों से (विज्ञापन)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed