{"_id":"6214dc6a091c9b7f3c2fab4b","slug":"rishi-ganga-disaster-dead-body-found-from-chamoli-tapovan-tunnel-three-dead-bodies-found-in-this-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऋषि गंगा आपदा: तपोवन सुरंग से मिला एक और शव, इसी महीने मिल चुकीं तीन लाशें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऋषि गंगा आपदा: तपोवन सुरंग से मिला एक और शव, इसी महीने मिल चुकीं तीन लाशें
Tue, 22 Feb 2022 07:04 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
संवाद न्यूज एजेंसी, जोशीमठ
Published by: रेनू सकलानी
Updated Tue, 22 Feb 2022 07:04 PM IST
सार
तपोवन सुरंग से सोमवार को भी एक शव बरामद हुआ था, जबकि एक सप्ताह पहले भी एक इंजीनियर का शव इसी सुरंग से बरामद हुआ था।
विज्ञापन
तपोवन सुरंग
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनटीपीसी की जल विद्युत परियोजना की सुरंग से मंगलवार को एक और शव बरामद हुआ है। शव की शिनाख्त दीपक टम्टा निवासी रविग्राम के रूप में हुई है। इसी महीने सुरंग से तीन शव बरामद हो चुके हैं। जबकि अभी तक 138 शव बरामद किए जा चुके हैं।
विज्ञापन
कुल 206 लोगों की हो गई थी मौत
पिछले साल सात फरवरी को ऋषिगंगा की आपदा में एनटीपीसी की 520 मेगावाट की जल विद्युत परियोजना की तपोवन सुरंग में कार्य कर रहे कई श्रमिक दफन हो गए थे। जबकि कुल 206 लोगों की मौत हो गई थी। तब कई महीने तक रेस्क्यू किया गया और कुछ शव भी बरामद हुए थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...उत्तराखंड : ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा, कार खाई में गिरने से दो लोगों की मौत, दो घायल
विज्ञापन
सुरंग से मलबा हटाने का काम अब भी चल रहा है, जिसके चलते फिर यहां से शव मिलने का सिलसिला शुरू हो गया है। मंगलवार को यहां एक और शव बरामद हुआ, जिसकी शिनाख्त दीपक टम्टा निवासी रविग्राम जोशीमठ के रूप में हुई है। सोमवार को भी एक शव बरामद हुआ था, जबकि एक सप्ताह पहले भी एक इंजीनियर का शव इसी सुरंग से बरामद हुआ था। तीनों शव एनटीपीसी की निर्माणदायी संस्था ऋत्विक कंपनी के कर्मचारियों के हैं। अभी तक कुल 137 के शव बरामद किए जा चुके हैं।