{"_id":"5b38d88f4f1c1bf46e8ba888","slug":"result-of-research-examination-in-gurukul-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुरुकुल विवि में शोध परीक्षा का रिजल्ट जारी, 132 सीटों पर 208 हुए पास","category":{"title":"Campus","title_hn":"कैंपस ","slug":"campus"}}
गुरुकुल विवि में शोध परीक्षा का रिजल्ट जारी, 132 सीटों पर 208 हुए पास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Sun, 01 Jul 2018 07:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय की ओर से शोध प्रवेश परीक्षा (आरईटी) का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। पीएचडी में प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं की शोध प्रवेश परीक्षा का आयोजन छह जून को पांच परीक्षा केंद्रों पर किया गया था।
विज्ञापन
विवि में पीएचडी की 132 सीटों पर 208 छात्र-छात्रओं ने शोध प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से 17 विषयों में कराई गई शोध प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. मुकेश रंजन वर्मा ने बताया कि इतिहास में 21, वनस्पति विज्ञान में आठ, रसायन विज्ञान में 15, कंप्यूटर सांइस में 11, अंग्रेजी में 13, पर्यावरण विज्ञान में 15, हिंदी साहित्य में 11, प्रबंधन में 22, गणित में 15, माइक्रोबायोलॉजी में 22, भौतिक विज्ञान में दो, मनोविज्ञान में 17, संस्कृत साहित्य में 13, मानव चेतना एवं योग विज्ञान में 12 और जंतु विज्ञान में पांच छात्र-छात्राओं ने पीएचडी की शोध प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है। जबकि दर्शनशास्त्र में कोई भी प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण नहीं कर पाया है। विवि ने 17 विषयों में पीएचडी की 132 सीटों पर प्रवेश के लिए छात्र-छात्राओं से आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन