फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Recruitment on 105 posts will held in Uttarakhand Power Corporation limited Soon

एक्सक्लूसिव: उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन में 105 पदों पर होगी भर्ती, लिखित परीक्षा के आधार पर होगा चयन 

Fri, 13 Nov 2020 01:25 AM IST
अलका त्यागी आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 13 Nov 2020 01:25 AM IST
सार

  • यूपीसीएल ने सभी पदों पर भर्ती के लिए पंतनगर विवि को भेजा पत्र 
  • विवि की ओर से जल्द जारी किया जाएगा भर्ती का नोटिफिकेशन 
  • पिछले सप्ताह हुई बोर्ड बैठक के बाद सचिव ऊर्जा ने भी दिए थे आदेश 

विज्ञापन
Recruitment on 105 posts will held in Uttarakhand Power Corporation limited Soon
job - फोटो : Pixabay

विस्तार

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) में लंबे समय के बाद रिक्त 105 पदों पर भर्ती जल्द शुरू होने जा रही है। इस संबंध में यूपीसीएल ने सभी पदों की जानकारी के साथ पंतनगर विश्वविद्यालय को पत्र भेज दिया है। विवि की ओर से जल्द प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

विज्ञापन


यूपीसीएल की बोर्ड बैठक में रिक्त पदों को जल्द भरने पर फैसला लिया गया था। इसके बाद कर्मचारी संगठनों के साथ हुई बैठक में भी सचिव ऊर्जा राधिका झा ने सभी रिक्त पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए थे। इसी हिसाब से यूपीसीएल ने भर्ती संबंधी पत्र पंतनगर विवि को भेज दिया है। 
विज्ञापन


यूपीसीएल के डायरेक्टर एचआर एके सिंह ने बताया कि पंतनगर विवि को सभी पदों की जानकारी भेजी जा चुकी है। विवि से भर्तियों के संबंध में वार्ता शुरू कर दी गई है। जल्द ही भर्ती का नोटिफिकेशन जारी हो जाएगा। माना जा रहा है कि यूपीसीएल में जून 2021 तक सभी रिक्त पदों पर भर्तियां संपन्न हो जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसके कितने पदों पर होंगी भर्तियां 

- असिस्टेंट इंजीनियर ई एंड एम - 72 पद 
- असिस्टेंट इंजीनियर सिविल - 7 पद 
- लेखाधिकारी - 15 पद 
- लॉ ऑफिसर - 2 पद 
- पर्सनल ऑफिसर - 8 पद 
- वरिष्ठ औद्योगिक अभियंता - 1 पद 

लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा चयन 
पंतनगर विश्वविद्यालय की ओर से सभी पदों के लिए लिखित परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चयनितों की सूची विवि की ओर से यूपीसीएल को उपलब्ध करा दी जाएगी। उम्मीद जताई जा रही है कि नवंबर के अंत या दिसंबर के शुरुआत में भर्ती की विज्ञप्ति जारी हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed