फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ranji trophy 2019: Irfan Pathan will not play match and told it is time for youths

रणजी ट्रॉफी 2019: नहीं खेलेंगे इरफान पठान, बोले- मेरा समय गया, अब युवाओं को मिले मौका

Mon, 09 Dec 2019 10:14 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 09 Dec 2019 10:14 AM IST
सार

  • रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड का पहला मैच सोमवार को
  • दोनों टीमों ने नेट पर खूब बहाया पसीना, उन्मुक्त चंद प्रैक्टिस से रहे दूर

विज्ञापन
Ranji trophy 2019: Irfan Pathan will not play match and told it is time for youths
इरफान पठान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड का पहला मुकाबला जम्मू कश्मीर के साथ सोमवार को शुरू होने जा रहा है। जम्मू एंड कश्मीर टीम की तरफ से दिग्गज क्रिकेटर इरफान पठान खेलते नजर नहीं आएंगे। इसकी पुष्टि स्वयं इरफान पठान ने की है। पठान का न खेलना उत्तराखंड टीम के लिए राहतभरी खबर है। 

विज्ञापन


पठान ने कहा कि मैने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बहुत समय तक क्रिकेट खेला और अपनी पहचान बनाई। अब मैं चाहता हूं कि मैं क्रिकेट न खेलूं, बल्कि युवाओं को मौके दूं। यह उनका समय है और युवा क्रिकेटर मौका भुनाने के लिए तैयार हैं। 
विज्ञापन


उत्तराखंड व जम्मू एंड कश्मीर के बीच नौ दिसंबर से अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में रणजी ट्रॉफी के मुकाबले सुबह 9 बजे से शुरू होंगे। रविवार को दोनों ही टीमों ने नेट पर खूब पसीना बहाया। जम्मू कश्मीर टीम के खिलाड़ी सुबह 11.30 बजे ही मैदान में पहुंचे और करीब दो बजे तक प्रैक्टिस की।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्मुक्त प्रैक्टिस से रहे दूर

उत्तराखंड टीम ने भी नेट पर समय बिताया। दोनों ही टीमें इस मैच को काफी अहम मान रही हैं। जेएंडके के सामने उत्तराखंड के खिलाफ जीत दर्ज कर खुद को साबित करने की चुनौती होगी। वहीं, उत्तराखंड टीम जेएंडके टीम के साथ इरफान पठान जैसा बड़ा नाम जुड़ा होने के कारण किसी भी सूरत में जीत दर्ज कर अपने इरादे जाहिर करना चाहती है।

उत्तराखंड टीम के कप्तान उन्मुक्त चंद रविवार को प्रैक्टिस से दूर रहे। जानकारों ने बताया कि उन्मुक्त को जुकाम है, जिस कारण वह आराम चाहते हैं और नेट प्रैक्टिस में हिस्सा नहीं लिया। हालांकि, वह मैच के लिए पूरी तरह से फिट हैं और अपना शत प्रतिशत देने को तैयार हैं।  

इरफान पठान ने उत्तराखंड को चेताया 
पठान ने उत्तराखंड टीम को चेताया है कि जेएंडके टीम मैच जीतना जानती है। उन्होंने कहा कि जेएंडके में हर खिलाड़ी अपने आप में खास है और इस मैच में उत्तराखंड टीम को कड़ी चुनौती मिलेगी। उन्हें पूरी उम्मीद है कि जेएंडके टीम सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed