फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Private school Rte admission 2019 Date Extended 

निजी स्कूलों में आरटीई के एडमिशन की आवेदन तिथि बढ़ी, अब 5 जून तक कर सकेंगे अप्लाई

Tue, 14 May 2019 10:02 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 14 May 2019 10:02 AM IST
विज्ञापन
Private school Rte admission 2019 Date Extended 
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) के तहत अब पांच जून तक प्रवेश के लिए आवेदन किए जा सकेंगे। लेखपालों के कार्य बहिष्कार के कारण आय प्रमाण पत्र बनाने में हो रही दिक्कत को देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन


आरटीई के तहत प्रदेश के निजी विद्यालयों की करीब एक लाख सीटों पर निर्धन और अपवंचित वर्ग के छात्र-छात्राओं के प्रवेश होने हैं। आरटीई के तहत प्रवेश के लिए पहले 13 मई अंतिम तिथि तय की गई थी।
विज्ञापन


लेकिन लेखपालों की हड़ताल के कारण बड़ी संख्या में लोगों के आय प्रमाण पत्र ही नहीं बन पाए। ऐसे में एक लाख सीटों के सापेक्ष अंतिम तिथि तक कुछ हजार लोगों ने ही आवेदन किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को विभागीय अधिकारियों से चर्चा के बाद विद्यालयी शिक्षा सचिव डा. आर मीनाक्षी सुंदरम ने आवेदन प्रक्रिया को अतिरिक्त समय देने पर सहमति जताई।

नए कार्यक्रम के अनुसार, 10 जून तक विकासखंड स्तर पर आवेदन पत्रों की जांच होगी। जांच के बाद सही गए आवेदन पत्रों के आधार पर पात्र छात्र-छात्राओं की सूची 12 जून को ब्लॉक कार्यालय में चस्पा कर दी जाएगी।

साथ ही यह सूची ऑनलाइन पोर्टल पर भी अपलोड कर दी जाएगी। 20 जून तक चयनित छात्र-छात्राओं के प्रमाण पत्रों की जांच और सत्यापन होगा। इसके बाद प्रवेश की प्रक्रिया शुरू होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed