फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Private examinations will be closed in new year.

नए साल में बंद होंगी प्राइवेट परीक्षाएं

Sun, 01 Jan 2017 10:22 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 Jan 2017 10:22 AM IST
विज्ञापन
Private examinations will be closed in new year.
exam shimla

नए साल में कई नई शुरुआत होने जा रही है तो सूबे में होने वाली प्राइवेट परीक्षाएं नए साल में इतिहास की गर्त में समा जाएंगी। राजभवन के निर्देशों के तहत नए साल के नए सत्र से प्राइवेट परीक्षाएं बंद होने जा रही हैं। साल दर साल यह परीक्षाएं खत्म होती चली जाएंगी।

विज्ञापन


शासन ने हाल ही में आदेश जारी किया है कि सत्र 2017-18 से श्रीदेव सुमन विवि और कुमाऊं विवि की बीए, बीकॉम, एमए, एमकॉम की प्राइवेट परीक्षाएं बंद हो जाएंगी। 
विज्ञापन


इसकी जगह केवल उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय ही परीक्षाएं कराएगा। पहले सत्र में प्रथम वर्ष की परीक्षाएं बंद होंगी। इसके बाद हर साल प्राइवेट के अन्य वर्षों की परीक्षाएं बंद होती चली जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन साल के भीतर प्रदेश में पूरी तरह से प्राइवेट परीक्षाएं खत्म हो जाएंगी। नए साल में नई तैयारी के लिए मुक्त विवि ने भी काम शुरू कर दिया है। हालांकि, इस साल यानी सत्र 2016-17 की प्राइवेट परीक्षाएं श्रीदेव सुमन विवि और कुमाऊं विवि ही कराएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed