फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Pantnagar University: Last chance for admission, Spot round counseling for BTech courses from 26th October

पंतनगर विवि: प्रवेश के लिए अंतिम मौका, 26 से होगी बीटेक पाठ्यक्रमों की स्पॉट राउंड काउंसलिंग

Thu, 22 Oct 2020 10:12 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पंतनगर Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 22 Oct 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Pantnagar University: Last chance for admission, Spot round counseling for BTech courses from 26th October
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तराखंड के तकनीकी संस्थानों में उत्तराखंड तकनीकी विवि की ओर से आयोजित बीटेक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया बृहस्पतिवार को पूर्ण हो गई। इसके बाद जीबी पंत कृषि विश्वविद्यालय स्थित प्रौद्योगिकी महाविद्यालय के बीटेक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में रिक्त 149 सीटों के लिए विवि स्तर पर स्पॉट राउंड काउंसलिंग 26 से 28 अक्तूबर तक ऑनलाइन पूर्ण की जाएगी।

विज्ञापन


ऐसे में जेईई मेंस के प्रतिभागी रहे और पंत विवि में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए आखिरी मौका है। वे 26 अक्तूबर को पंजीकरण में काउंसलिंग शुल्क दो हजार रुपये (नॉन रिफंडेबल) ऑनलाइन भुगतान पर ब्रांचों को वरीयता क्रम से भरकर इसमें शामिल हो सकते हैं। 
विज्ञापन


प्रौद्योगिकी महाविद्यालय की अधिष्ठात्री डॉ. अलकनंदा अशोक ने बताया कि एआईसीटीई के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए जेईई मेंस-2020 की रैंक के आधार पर अपग्रेडेशन के लिए पंतनगर में सीट आवंटित करा चुके अभ्यर्थियों सहित नए अभ्यर्थी भी प्रवेश के लिए पंजीकरण करा सकते हैं। अपग्रेडेशन के लिए अभ्यर्थी वही विकल्प भरें, जो उन्हें आवंटित सीट से उच्च वरीयता की हो। नई सीट आवंटित होने पर पुरानी सीट स्वत: ही निरस्त होकर किसी और अभ्यर्थी को आवंटित हो जाएगी। इसके साथ ही पंजीकृत नए अभ्यर्थियों को रिक्त सीटों का आवंटन उनकी जईई मेंस की रैंकिंग के अनुसार किया जाएगा। इसका परिणाम 31 अक्तूबर को विवि की वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सीट आवंटित होने पर रिपोर्टिंग शुल्क एक हजार रुपये ऑनलाइन भुगतान करने के बाद एक से चार नवंबर तक कॉलेज फीस का ऑनलाइन भुगतान करना होगा। इसके बाद पांच नवंबर को फाइनल रिजल्ट घोषित होगा। ऑनलाइन रिपोर्टिंग के बाद अभ्यर्थियों को प्रोविजनल प्रवेश दिया जाएगा। ऑनलाइन प्रमाण पत्रों के अपलोड में किसी भी प्रकार की अनियमितता होने पर प्रवेश स्वत: ही निरस्त हो जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि प्रथम स्पॉट काउंसलिंग के बाद भी सीटें रिक्त रहती हैं, तो ही द्वितीय स्पॉट काउंसलिंग होगी। इसकी सूचना विवि की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई जाएगी। 


किस ब्रांच में इतनी सीटें रिक्त 
प्रौद्योगिकी महाविद्यालय में बीटेक की कुल 149 सीटें रिक्त हैं, जिनके लिए स्पॉट काउंसलिंग की जानी है। इनमें एग्रीकल्चरल इंजीनियरिंग की 18, सिविल इंजीनियरिंग की 20, कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग की 19, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की 28, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्यूनिकेशन इंजीनियरिंग की 18 सीटें हैं। इसके अलावा इंडस्टीरियल प्रोडक्शन इंजीनियरिंग डिप्लोमा की 24, आईटी की 10 एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग कीं 12 सीटें रिक्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed